सीवान के दरौंदा में पेंशन त्रुटि सुधार शिविर आयोजित, 15 आवेदन मिले, पांच मामलों का हुआ समाधान

Author Ravindra Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
सामाजिक सुरक्षा पेंशन में सुधार हेतु लगाया गया शिविर

शिविर में पहुंचे लाभार्थी | Prabhat Khabar Network

siwan News: दरौंदा प्रखंड कार्यालय में पेंशनरों के लिए एक विशेष शिविर लगाया गया. इस शिविर में पेंशन संबंधी विभिन्न त्रुटियों, जैसे खाता सुधार, नाम संशोधन और लंबित भुगतान का समाधान किया गया. 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5 पेंशनधारियों की समस्याओं का सफलतापूर्वक निवारण किया गया.

विज्ञापन

siwan News: दरौंदा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की पेंशन संबंधी त्रुटियों के सुधार के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पेंशनधारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया. इस दौरान कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया.

इन समस्याओं का किया गया समाधान

शिविर में खाता संख्या में सुधार, नाम संशोधन, पेंशन योजना का माइग्रेशन, लंबित भुगतान (एरियर) तथा जीवित होने के बावजूद पेंशन बंद होने जैसी समस्याओं का समाधान किया गया. साथ ही लाभार्थियों को आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण कराने के लिए भी जागरूक किया गया.

आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा संचालित सभी छह पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए ई-लाभार्थी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है. इसका उद्देश्य मृत पेंशनधारियों की पहचान कर उन्हें डेटाबेस से हटाना तथा वास्तविक लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करना है.

सीएससी केंद्रों पर नि:शुल्क सुविधा

प्रशासन ने बताया कि लाभार्थी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर नि:शुल्क आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण करा सकते हैं. इससे पेंशन भुगतान में आने वाली तकनीकी समस्याओं का समाधान होगा.

कई लाभार्थी लौटे निराश

शिविर में कई ऐसे लाभार्थी भी पहुंचे, जिन्होंने बताया कि सभी आवश्यक दस्तावेज सही होने के बावजूद पिछले दो से तीन महीनों से उनके खाते में पेंशन की राशि नहीं आई है. उनकी समस्या का तत्काल समाधान नहीं हो सका, जिससे वे निराश होकर वापस लौट गए.


विज्ञापन
Ravindra Kumar

लेखक के बारे में

By Ravindra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन