दो पक्षों में चाकूबाजी में छह लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
दो पक्षों में चाकूबाजी में छह लोग घायल

असांव थाना क्षेत्र के कोहिलापुर में आपसी विवाद को लेकर मंगलवार की दोपहर दो पक्षों में चाकूबाजी हो गई. जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में सुरेश कुमार कुशवाहा, रमेश कुमार कुशवाहा अभिषेक कुशवाहा ,खुशबू कुमारी, धर्मनाथ कुशवाहा और उमा देवी शामिल हैं.

विज्ञापन

सीवान. असांव थाना क्षेत्र के कोहिलापुर में आपसी विवाद को लेकर मंगलवार की दोपहर दो पक्षों में चाकूबाजी हो गई. जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में सुरेश कुमार कुशवाहा, रमेश कुमार कुशवाहा अभिषेक कुशवाहा ,खुशबू कुमारी, धर्मनाथ कुशवाहा और उमा देवी शामिल हैं. घटना के संबंध में सुरेश कुशवाहा ने बताया कि हम लोग तीन भाई हैं. जिसमें मेरे पिता शिवसागर भगत सुरेश कुशवाहा और रमेश कुशवाहा के नाम से पांच कट्ठा जमीन खरीदे हुए हैं. जिसमें गेहूं की फसल लगी हुई है. मंगलवार की दोपहर मेरे बड़े भाई धर्मनाथ कुशवाहा फसल काटने लगे. जिसे हम लोगों ने विरोध किया कि यह जमीन हम लोगों का है और आपहम लोगों से अलग हैं फिर हम लोगों का फसल क्यों काट रहे हैं. जिस पर हसुवा और चाकू से हमला बोल दिया. जिसमें हम दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं धर्मनाथ कुशवाहा की पुत्री खुशबू कुमारी ने बताया कि हम लोग गेहूं की फसल काट रहे थे. तभी रमेश कुशवाहा और सुरेश कुशवाहा शरीर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिए और फरसा से हमला कर हम लोगों को घायल कर दिया. जिसमें मेरा भाई अभिषेक और पिता धर्मनाथ कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए. इधर स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया और सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. थानाध्यक्ष राज शेखर ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन