अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Siwan News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

Siwan News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

Siwan News: सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। दोनों युवक बारात से लौट रहे थे। घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना के Patna Medical College and Hospital में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रमन सहनी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

बारात से लौट रहे बाइक सवार को मारी टक्कर

Siwan News: (अमर नाथ पांडे की रिपोर्ट) सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. गोपालपुर टोला नवादा से बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को नहर बांध मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

दोनों युवक गंभीर रूप से घायल

इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान नवादा निवासी मोंक सहनी के पुत्र पीयूष कुमार (20) और बद्री सहनी के पुत्र रमन सहनी के रूप में की गयी है. दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे.

प्राथमिक उपचार के बाद पटना भेजा गया

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी और दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित Patna Medical College and Hospital भेज दिया.

इलाज के दौरान एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा

पटना में इलाज के दौरान रमन सहनी की मौत हो गई, जबकि पीयूष कुमार की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रहा है.

क्षेत्र में शोक का माहौल

घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय सरपंच लवली चौधरी ने बताया कि मृतक बेहद गरीब परिवार से था। समाचार लिखे जाने तक शव गांव नहीं पहुंच पाया था.

ALSO READ: छात्र पर चाकू से हमला कर लॉकेट लूटने का मामला, एक आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन