छात्र पर चाकू से हमला कर लॉकेट लूटने का मामला, एक आरोपित गिरफ्तार

Siwan News: सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक छात्र से सोने का लॉकेट छीन लिया और विरोध करने पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया. घायल मिंटू कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित अमन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.
Siwan News: सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक छात्र से सोने का लॉकेट छीन लिया और विरोध करने पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया. घायल मिंटू कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित अमन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.
स्कूटी सवार बदमाशों ने छात्र को बनाया निशाना
Siwan News: (अमित सिंह की रिपोर्ट) सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में खोड़ीपाकर–सोहिलपट्टी मार्ग स्थित धरिक्षणा बाबा मंदिर के समीप स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने एक छात्र से सोने का लॉकेट छीन लिया. विरोध करने पर बदमाशों ने छात्र पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया. घटना मंगलवार दोपहर की बतायी जा रही है.
कोचिंग से लौट रहे छात्र पर हमला
घायल छात्र की पहचान लकड़ी नबीगंज के उज्जैना गांव निवासी वकील राय के पुत्र मिंटू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह कोचिंग से पढ़कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे निशाना बनाया.
परिजनों ने अस्पताल पहुंचाकर कराया इलाज
घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां उसका इलाज किया गया. होश में आने के बाद छात्र ने अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी.
प्राथमिकी दर्ज, एक आरोपित जेल भेजा गया
घायल छात्र के पिता के बयान पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी. इस मामले में बसंतपुर निवासी राजू सिंह के पुत्र अमन कुमार (18) समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमन कुमार को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है.
अन्य आरोपितों की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ALSO READ: पटना मौसम अपडेट: आज बादल, कल से बारिश के आसार, कई इलाकों में बिजली कटौती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










