सीवान में वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखे तो खैर नहीं, लगेगा भारी जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
siwan news

जांच करते पदाधिकारी

Siwan News: सीवान में वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखने वालों पर प्रशासन कार्रवाई कर रही है. जिला परिवहन कार्यालय द्वारा गुरुवार को चलाए गए विशेष जांच अभियान में कुल 36 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 37 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. प्रशासन ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि एक महीने में जाति सूचक शब्द हटा लें नहीं तो विधि संवत कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Siwan News: (पंकज कुमार की रिपोर्ट) सीवान जिले में वाहनों पर नंबर प्लेट अथवा वाहन संख्या की जगह जाति सूचक शब्द लिखने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है. जिला परिवहन कार्यालय द्वारा गुरुवार को चलाए गए विशेष जांच अभियान में कुल 36 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 37 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

जाति लिखने पर होगी कठोर कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वाहनों पर जाति आधारित नारा लगाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है और निर्धारित अवधि के बाद उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी अमर ज्योति ने बताया कि गुरुवार को जिला परिवहन कार्यालय की टीम ने शहर एवं विभिन्न प्रमुख मार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर वाहन संख्या के स्थान पर जाति सूचक शब्द, उपनाम तथा अन्य आपत्तिजनक स्लोगन लिखे पाए गए. जांच के दौरान संबंधित वाहन चालकों से स्पष्टीकरण मांगा गया तथा नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना वसूला गया.

एक महीने में हटा ले ‘स्लोगन’ नहीं तो होगी कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. प्रशासन ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि आदेश जारी होने की तिथि से एक माह के भीतर अपने वाहनों से सभी प्रकार के जाति सूचक शब्द, स्लोगन अथवा पहचान चिह्न हटा लें अन्यथा ऐसे मामलों को गंभीर उल्लंघन मानते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही हैं.

Also Read: ‘बैलेट पेपर से चुनाव हुआ तो NDA कहीं नहीं टिकेगा…’, MLC उपचुनाव में RJD की जीत के बाद गरजे तेजस्वी यादव

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन