LPG और पेट्रोल के बढ़ते दामों पर RJD का विरोध, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

धरना में बैठे राजद नेता

Siwan News : राजद का एकदिवसीय धरना, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन.

विज्ञापन

बड़हरिया (सीवान) से आनंद मिश्र की रिपोर्ट
Siwan News : प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया. बिहार की मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार, अपहरण,लूट, हत्या, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न आदि के खिलाफ एकदिवसीय धरना की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बब्बन राम ने की. वहीं धरना का संचालन राजद अकलियत कमेटी के पूर्व महासचिव सह पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि मो एहतेशामुल हक सिद्दीकी ने किया. इस मौके पर बड़हरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि लगातार बढ़ रही मंहगाई से आम जनता त्रस्त है. एलपीजी गैस के साथ ही पेट्रोलियम पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. चारों तरफ अत्याचार और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. आम आदमी की जिंदगी सुरक्षित नहीं है. हत्या और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है,जिसपर सरकार लगाम लगाने में विफल है.

सरकार को किसान और नौजवान विरोधी बताया, राज्यपाल के नाम BDO को सौंपा ज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों से किसान परेशान हैं. फिर भी सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है. उन्होंने कहा कि क्या यही बिहार की उपलब्धि है. मौके पर पूर्व जिला पार्षद कमलेश प्रसाद, राजद अकलियत के पूर्व महासचिव मो. एहतेशामुल हक सिद्दीकी आदि ने सरकार को किसान और नौजवान विरोधी बताया. इस मौके राजद प्रखंड उपाध्यक्ष अवधेश यादव,प्रखंड महासचिव प्रदीप यादव, पैक्स अध्यक्ष सफीक आलय,पैक्स अध्यक्ष ललन यादव, राजू यादव प्रदीप यादव, सर्वजीत राम, अर्सलान अहमद सिद्दीकी सहित दर्जनों लोग शामिल थे. वहीं मौजूद के राजद के सभी नेताओं औल कार्यकर्ताओं नेराजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, विधानसभा के विरोधी दल नेता सह राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव में पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए उनके आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया. धरना के समापन पर राजद नेताओं ने पूर्व प्रत्याशी अरुण गुप्ता, राजद नेता मो एहतेशामुल हक और पूर्व जिला पार्षद कमलेश प्रसाद आदि के नेतृत्व में राज्यपाल तक संदेश पहुंचाने के लिए बीडीओ संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा गया.

Also Read : हाजीपुर में RJD का हल्ला बोल, सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ता, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन