Siwan News : दिन में जल रही हाई मास्क लाइटें, बिजली की हो रही बर्बादी

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

दिन में जलती लाइट

Siwan News : यात्रियों को रात में कम रोशनी से हो रही परेशानी

विज्ञापन

Siwan News (सचेन्द्र द्विवेदी) : आम लोगों की सुविधा,सुरक्षा और बाजार की सुंदरता को ध्यान में रखकर सांसद निधि से चौक चौराहों पर हाई मास्क लाइट लगाई गई है.जिससे रात के अंधेरे में लोग सुरक्षित और आसानी से आवागमन कर सके. इन हाई मास्क लाइट लगाने का उद्देश्य जितना उज्ज्वल था, उनका संचालन उतना ही अंधकारमय हो गया है.हालात यह है कि लाइट रात में जलें या न जलें, दिन के उजाले में जरूर जलती है.बिजली आते ही लाइटें खुद-ब-खुद जल उठती है. इससे दिन में भी भारी मात्रा में बिजली की खपत हो रही है.

विभागीय लापरवाही से ऊर्जा की बर्बादी पर उठे सवाल

जो अर्थव्यवस्था पर बोझ बनता जा रहा है.स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विभागीय लापरवाही का नतीजा है.क्योंकि इन लाइटों के संचालन की कोई नियमित निगरानी हो रही है.समय पर इन्हें चालू या बंद करने की कोई व्यवस्था है.इस समस्या की जानकारी विभाग को है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. यदि इन हाई मास्क लाइटों को ऑटोमेटिक टाइमर या सेंसर से जोड़ दिया जाता,तो दिन में यह अपने आप बंद र और रात में जरूरत अनुसार चालू होते.जगह-जगह लगी लाइटें सुविधा की जगह असुविधा और सौंदर्य की जगह फिजूलखर्ची का प्रतीक बन गयी है.

लो वोल्टेज और बिजली बर्बादी से लोग परेशान

चौक चौराहों पर लगी हाई मास्क लाइट दिन में भी उजाला फैला रही है. उसे कोई देखने वाला नहीं है.इससे बिजली की बर्बादी हो रही है.वही इसके लगातार जलते रहने से खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है. बिजली के इस तरह से बर्बादी से आसपास के घरों में लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न होती है.लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को दिन के समय भी जलने वाली स् लाइटों को ठीक करवाना चाहिए. महंगाई के दौर में बिजली बचत करने की ओर जिम्मेदारों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए.

हाई मास्क लाइट व्यवस्था सुधार की मांग तेज

संसद निधि से जिला के विभिन्न चौक चौराहों पर लगी हाई मास्क लाइट के कई बल्व खराब हो चुके है.दिन में जलने के चलते किसी में दो, तो किसी में चार हेलोजन ही जलते है. लेकिन इसे भी ठीक कराने की फुरसत बिजली विभाग को नहीं है. एक ओर जहां इससे कम रोशनी मिल रही है, वहीं दूसरी ओर दिन में भी जले रहने से बिजली की बर्बादी हो रही है.विजयीपुर मोड़ निवासी अजय यादव का कहना है कि हाई मास्क लाइट ठीक से नहीं जलने के कारण रात में आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है.वही दिन में जलने से बिजली की बर्बादी व राजस्व की क्षति हो रही है.

Also Read : Siwan News : नीट पेपर लीक, अपराध और अवैध वसूली के खिलाफ राजद का एकदिवसीय धरना

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन