Siwan News : नीट पेपर लीक, अपराध और अवैध वसूली के खिलाफ राजद का एकदिवसीय धरना

धरना में उपस्थित राजद नेता
Siwan News : सीवान: राजद जिलाध्यक्ष ने कहा- बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त
Siwan News (मनीष गिरि) : शनिवार को राजद द्वारा गोपालगंज मोड़ स्थित आंबेडकर पार्क में जनहित के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर विशाल एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के जिलाध्यक्ष ई. बिपिन कुमार कुशवाहा ने किया. धरना में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ता व आम जनता शामिल हुए. जिलाध्यक्ष ई बिपिन कुमार कुशवाहा ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है. हत्या, लूट एवं अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य नीट पेपर लीक जैसे घोटालों से बर्बाद किया जा रहा है और शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है. उन्होंने पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर हो रही अवैध वसूली, बिजली विभाग की लापरवाही, लगातार बढ़ती महंगाई तथा आम जनता के साथ हो रहे अन्याय को सरकार की विफलता का प्रमाण बताया.
राजद जिलाध्यक्ष बोले- सड़क से सदन तक जनता की लड़ाई जारी रहेगी
उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, छात्र, नौजवान एवं आम नागरिक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजद हमेशा जनता की लड़ाई लड़ते आया है और आगे भी सड़क से सदन तक जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संघर्ष को और तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता की आवाज़ को किसी भी कीमत पर दबने नहीं दिया जाएगा. धरना-प्रदर्शन में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जनसमस्याओं के समाधान की मांग की तथा लोकतांत्रिक आंदोलन को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह पटेल, श्रीकांत यादव, शम्भू राम, हृदया यादव, दीपक यादव, अवधेश चौहान, महबूब आलम, चंदन गुप्ता, छठीलाल गुप्ता, कन्हैया यादव, मुन्ना कुशवाहा, आनंद चौहान, जय कुमार यादव, रेयासत नवाज खान, बबलू यादव, अनिल कुशवाहा एवं अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में राजद नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Also Read : Saran News : अमनौर में दर्दनाक हादसा: मशीन पलटते ही मची अफरा-तफरी, एक की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










