सीवान सदर अस्पताल में इलाजरत मजदूर की मौत, बाद में हुई पहचान

पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन | Prabhat Khabar Network
सीवान सदर अस्पताल में भर्ती एक अज्ञात मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाद में मृतक की पहचान जग्गू प्रसाद के रूप में हुई, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।
Siwan News: सीवान के सदर अस्पताल में कई दिनों से इलाजरत एक अज्ञात मजदूर की मौत हो गई. मौत के बाद नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए सुरक्षित रखा था. हालांकि, बाद में मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरारी गांव निवासी जग्गू प्रसाद के रूप में हुई.
रेलवे ट्रैक के पास अचेत अवस्था में मिले थे मजदूर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जग्गू प्रसाद मजदूरी करने के लिए सीवान शहर आए थे. इसी दौरान वे रेलवे ट्रैक के किनारे अत्यंत गंभीर स्थिति में पड़े मिले थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर रेलवे पुलिस ने उन्हें त्वरित इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण अंततः इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
परिजनों ने की शव की शिनाख्त, परिवार में छाया मातम
शुरुआत में मृतक की पहचान न हो पाने के कारण नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे पहचान के लिए सुरक्षित रखवा दिया था. इस बीच, घटना की सूचना जैसे ही परिजनों तक पहुंची, वे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक की पहचान जग्गू प्रसाद के रूप में की.
पुलिस ने कागजी और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और सदर अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा. पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं संपन्न कर ली गई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











