सीवान: हसनपुरा के पड़ौली में श्री मारुति नंदन महायज्ञ, जालंधर और तुलसी उत्पत्ति की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
कथा सुनाते कथावाचक केन बाबा

कथा सुनाते कथावाचक केन बाबा

Siwan News: सीवान जिले के हसनपुरा प्रखंड अंतर्गत पड़ौली गांव में नौ दिवसीय श्री मारुति नंदन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. महायज्ञ के चौथे दिन बुधवार की रात महाराजगंज से आए प्रसिद्ध कथावाचक चंद्रभान द्विवेदी उर्फ केन बाबा ने जालंधर और तुलसी उत्पत्ति की पौराणिक कथा सुनाई. इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए और पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा.

विज्ञापन

Siwan News (हसनपुरा से उमा शंकर की रिपोर्ट): सीवान जिले के हसनपुरा प्रखंड अंतर्गत फलपुरा पंचायत के पड़ौली गांव स्थित काली मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री मारुति नंदन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. महायज्ञ के चौथे दिन बुधवार की रात धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन पूरी श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ. इस महायज्ञ में आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्तिभाव से कथा का श्रवण किया.

कथावाचक केन बाबा ने सुनाया पौराणिक प्रसंग

महायज्ञ के दौरान महाराजगंज से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक चंद्रभान द्विवेदी उर्फ केन बाबा ने अपने प्रवचन में जालंधर और तुलसी उत्पत्ति की पौराणिक कथा का विस्तृत वर्णन किया. उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि जालंधर भगवान शिव के तेज से उत्पन्न एक पराक्रमी असुर था, जिसकी शक्ति उसकी पत्नी वृंदा के पतिव्रत धर्म से जुड़ी हुई थी. वृंदा की अटूट निष्ठा और कठिन तपस्या के कारण देवता भी जालंधर को पराजित करने में असमर्थ साबित हो रहे थे.

सनातन धर्म में तुलसी का विशेष महत्व

कथावाचक ने प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए बताया कि भगवान विष्णु की लीला के बाद जब वृंदा का पतिव्रत भंग हुआ, तभी जालंधर का वध संभव हो सका. वृंदा के इस अद्वितीय तप और त्याग से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें तुलसी के रूप में अमरत्व प्रदान किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि सनातन धर्म में तुलसी का विशेष धार्मिक महत्व है और बिना तुलसी दल के भगवान विष्णु की कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है.

जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा परिसर

इस मार्मिक कथा के दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालु पूरी तरह से भक्ति रस में डूबे नजर आए. यज्ञ परिसर में देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमी रही तथा पूरा वातावरण जय श्रीराम और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से गूंजता रहा. यज्ञ समिति के आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन तय समय पर धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है. इस धार्मिक मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे.

Also Read: सीवान में तेज आंधी-बारिश में कई पेड़ गिरे, जलजमाव ने बढ़ाई परेशानी, बिजली आपूर्ति भी ठप

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन