उद्यमियों के लिए शुरू होगा नया पोर्टल, सीवान समाहरणालय में हुई मीटिंग

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

सभाकक्ष में हुई बैठक

समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को हुई बैठक में उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी. इसकी अध्यक्षता उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने की.

विज्ञापन

Siwan News: (विवेक कुमार सिंह) समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को हुई बैठक में उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी. इसकी अध्यक्षता उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने की. बैठक में जिले के उद्यमियों, अधिकारियों एवं विभागीय प्रतिनिधियों के साथ उद्योग विकास और सरकार की योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई. इसमें सचिव ने कहा कि राज्य सरकार उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है और आने वाले समय में बिहार उद्योग के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल होगा.

जल्द शुरु किया जाएगा ऑनलाइन पोर्टल

उन्होंने कहा कि बिहार की उद्योग नीति अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर और उद्यमी हितैषी है. उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे उद्योग और स्वरोजगार को लेकर आम लोगों को जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक युवा योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगार सृजन कर सकें. सचिव ने बताया कि उद्योग विभाग द्वारा जल्द ही एक नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जायेगा. जिसके माध्यम से उद्यमियों को लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में काफी सहूलियत मिलेगी.

उद्यमियों को विभिन्न कार्यालयों का नहीं लगाना पड़े चक्कर

पोर्टल के शुरू होने के बाद उद्यमियों को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और अधिकतर कार्य ऑनलाइन ही संपन्न हो जायेंगे. उन्होंने कहा कि विभाग उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है. बैठक में उद्योग विभाग पटना द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गयी.

ये योजनाएं शामिल

इनमें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना तथा बिहार लघु उद्यमी योजना प्रमुख रूप से शामिल रहीं. अधिकारियों ने योजनाओं के लाभ, आवेदन प्रक्रिया एवं पात्रता संबंधी जानकारी उद्यमियों को दी. मौके पर जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, डीडीसी मुकेश कुमार, एलडीएम अमित झा सहित कई अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित थे.

Also Read: चलती ट्रेन से गिरा मोबाइल, सीवान आरपीएफ ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत ट्रैक से ढूंढकर यात्री को लौटाया

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन