अब फर्जीवाड़े पर लगेगा लगाम, बच्चों से एडमिशन के समय हीं ले लिए जाएंगे ये जरूरी दस्तावेज...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Jun 2024 3:41 PM
अब फर्जीवाड़े पर लगेगा लगाम, बच्चों से एडमिशन के समय हीं ले लिए जाएंगे ये जरूरी दस्तावेज...
Siwan: सीवान जिले के सरकारी स्कूलों में अब एडमिशन लेना आसान नहीं होगा. अब एडमिशन के लिए कई जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. बच्चों के एडमिशन के लिए आधार कार्ड के साथ बच्चे का बैंक अकाउंट भी लाना जरूरी है. उस कार्ड का नंबर भी स्कूल में बताना होगा, तभी आपके बच्चे को एडमिशन मिल पाएगा.
Siwan: सीवान जिले के सरकारी स्कूलों में अब एडमिशन लेना आसान नहीं होगा. अब एडमिशन के लिए कई जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. बच्चों के एडमिशन के लिए आधार कार्ड के साथ बच्चे का बैंक अकाउंट भी लाना जरूरी है. उस कार्ड का नंबर भी स्कूल में बताना होगा, तभी आपके बच्चे को एडमिशन मिल पाएगा. इतना एहतियात इसलिए बरता जा रहा है ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बची जा सके और बच्चों को सरकारी सुविधाओं की लाभ आसानी से मिल सके.
बता दें कि सरकारी स्कूलों में अब एडमिशन लेना आसान नहीं है कई तरह की औपचारिकताएं पूरी करना होंगी. अब बच्चे का बैंक खाता और आधार कार्ड होगा तब हीं सरकारी स्कूल में एडमिशन लेना संभव है. सरकारी योजनाओं के अंतर्गत बच्चों को मिलने वाले पैसे में किसी तरह की धांधली न हो इसलिए ये व्यवस्था की जा रही है.
एडमिशन के समय लगेंगे ये दस्तावेज
जिला शिक्षा पदाधिकारी राजिंदर सिंह का कहना है कि अब स्कूल में एडमिशन लेते समय बच्चों का आधार कार्ड और बैंक खाता जमा करना होगा. जो बच्चे पहले से ही स्कूल में पढ़ रहे हैं उनका भी आधार कार्ड और बैंक खाता नंबर जमा करना अनिवार्य कर दी गई है. वरना विद्यार्थी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे.
एमआईएस पोर्टल पर बच्चों का होगा डाटा अपलोड
डीईओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पहले बच्चों का एडमिशन सिर्फ आधार कार्ड लेकर कर दिया जाता था. बच्चे सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकें इसके लिए उनके माता-पिता के बैक अकाउंट नंबर जोड़ दिए जाते थे. इस प्रक्रिया में काफी राशि का गबन हो जाता था और फर्जीवाड़ा भी होता था.
इस सब पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्देश मिला है कि अब बच्चों के बैंक अकाउंट नम्बर और आधार कार्ड होगा तब हीं उनका एडमिशन संभव है. साथ ही एमआईएस पोर्टल पर बच्चों का डाटा अपलोड करते समय सभी बच्चों का आधार कार्ड और बैंक खाता भी पूरी जानकारी के साथ अपलोड किए जाने का निर्देश है. ताकि फर्जीवाड़ा पर लगाम लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










