ePaper

‘मैं ठीक हूं...’ यही कहा था आखिरी कॉल पर, ईरान में बमबारी के बीच बिहार का एक और युवक हुआ लापता

Updated at : 23 Jun 2025 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
Israel Iran War

Israel Iran War (17 जून से ईरान में लापता)

Israel Iran War: ईरान में काम कर रहे सीवान के युवक सेराज अली अंसारी 17 जून से लापता हैं. आखिरी कॉल में उन्होंने परिवार से कहा था 'मैं सुरक्षित हूं', लेकिन उसके बाद से मोबाइल बंद है. बमबारी वाले इलाके में होने से परिवार की चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

Israel Iran War: ईरान-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध में एक तरफ जहां स्थानीय लोगों की मौत की सूचना आ रही है वहीं दूसरी ओर भारतीयों के सुरक्षा पर भी खतरों की आशंका बढ़ती जा रही है. युद्ध में बमबारी के बीच बिहार के सिवान जिले का एक युवक लापता हो गया है. इससे पहले भी बेगूसराय जिले का एक युवक ईरान में लापता हो चुका है. वह भी रोजगार के सिलसिले में वहां गया था और बमबारी वाले इलाके में फंसा हुआ बताया गया था. परिजनों ने उस मामले में भी भारत सरकार से हस्तक्षेप की अपील की थी. अब जब सीवान का युवक सेराज भी उसी हालात में लापता हुआ है तो परिजनों की चिंता और बढ़ गई है.

17 जून से ही फोन आ रहा बंद

सिवान ज़िला में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय सेराज अली अंसारी, जो ईरान की एक पेट्रोलियम कंपनी में क्वालिटी चेक इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे, 17 जून की शाम से संपर्क से बाहर हैं. आखिरी बार उन्होंने इंटरनेट कॉल पर अपने पिता से बातचीत की थी और बताया था कि वह सुरक्षित हैं. इसके तुरंत बाद उनका मोबाइल बंद हो गया.

9 जून को पहुंचे थे ईरान, कंपनी में कर रहे थे तकनीकी काम

परिवार वालों के अनुसार सेराज 9 जून को सऊदी अरब से ईरान गए थे. उन्होंने हाल ही में एक ईरानी कंपनी ‘पेट्रोसाज जनरल कांट्रैक्टर’ में क्वालिटी चेक इंजीनियर के रूप में काम शुरू किया था. उनका पहचान पत्र (स्थायी ID) अभी नहीं बना था, जिस कारण वे सिर्फ इंटरनेट कॉल से ही परिवार के संपर्क में थे.

आखिरी कॉल में बताया था तनाव का माहौल

17 जून की शाम सेराज ने आखिरी बार पिता हजरत अली से बात की. उन्होंने कहा था कि वे सुरक्षित हैं, लेकिन जहां वे रह रहे थे, वहां से सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी पर भारी बमबारी हो रही थी. इस कॉल के कुछ समय बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया और अब तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका है.

Also Read: बेगूसराय का इंजीनियर ईरान में लापता, परिजनों ने बेटे की वापसी के लिए PM मोदी से लगाई गुहार

जिम्मेदार बेटा, टूट चुका है पूरा परिवार

सेराज अपने परिवार में सबसे बड़े थे. दो छोटे भाई-बहनों की पढ़ाई और घर की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं पर थी. अब उनके अचानक लापता हो जाने से परिवार सदमे में है. उनकी मां की तबीयत बिगड़ चुकी है और पिता हर रोज किसी चमत्कार की उम्मीद में दरवाजे की ओर ताकते रहते हैं.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन