रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 17 Feb 2026 9:44 PM

विज्ञापन

सीवान-पचरुखी रेल खंड के सराय थाना क्षेत्र स्थित चांप रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार देर रात रेल ट्रैक से एक युवक का शव बरामद किया गया.जिसकी पहचान 25 वर्षीय विक्की कुमार यादव के रूप में की गई है. वह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुआरी बिचला टोला निवासी ओसिहर यादव का पुत्र था.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. सीवान-पचरुखी रेल खंड के सराय थाना क्षेत्र स्थित चांप रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार देर रात रेल ट्रैक से एक युवक का शव बरामद किया गया.जिसकी पहचान 25 वर्षीय विक्की कुमार यादव के रूप में की गई है. वह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुआरी बिचला टोला निवासी ओसिहर यादव का पुत्र था. परिजनों के मुताबिक, विक्की का सराय थाना क्षेत्र के पपौर गांव की एक युवती से पूर्व से परिचय और संबंध था. सोमवार को वह भाड़े की स्कॉर्पियो से मैट्रिक परीक्षा देने वाली उक्त युवती को परीक्षा केंद्र दिखाने गया था.घटना ने उस समय रहस्यमय मोड़ ले लिया जब युवती ने परिजनों को बताया कि लौटते वक्त हाइवे के पास 112 पुलिस की गाड़ी ने स्कॉर्पियो का पीछा किया. युवती का दावा है कि इसी दौरान विक्की गाड़ी लॉक कर मौके से भाग गया. परिजनों का कहना है कि युवती लगातार बयान बदल रही है. जिससे संदेह और गहराता जा रहा है. उनका आरोप है कि विक्की का मोबाइल फोन युवती के पास ही था. फोन पर संपर्क करने पर युवती ने यह भी कहा कि 112 पुलिस ने उसे घर पहुंचाया और कथित तौर पर एक मोटी रकम लेने के बाद स्कॉर्पियो को छोड़ दिया गया.सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवती अपनी स्पष्ट पहचान और पता बताने से क्यों बच रही है. सोमवार रात से विक्की का फोन नहीं लगने पर परिजन सराय, नगर और मुफ्फसिल थानों का चक्कर लगाते रहे.बाद में सराय थाना से सूचना मिली कि रेल ट्रैक से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान विक्की के रूप में की.परिजन इसे हत्या का मामला मान रहे हैं और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने कहा है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. दो थानों की खींचतान में रातभर पड़ा रहा शव सोमवार रात करीब 11 बजे के आसपास सीवान-पचरुखी रेल खंड पर किलोमीटर 385/23 के पास ट्रैक पर पड़ा यह युवक का शव पड़े होने की आरपीएफ को जानकारी मिली. रेलवे पुलिस के मुताबिक 28 मिनट में शव को ट्रैक से हटा कर लाइन क्लियर करा दिया गया.इसके बाद .शव का निस्तारण कौन करेगा इस सवाल पर सराय थाना और जीआरपी के बीच सीमा विवाद शुरू हो गया. दोनों पक्ष मौके पर पहुंचे.लेकिन जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालते हुए खाली हाथ लौट गए.रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक पुलिस कंट्रोल रूम सीवान पर पाली प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बार-बार फोन किया, मगर कोई जवाब नहीं आया. मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार सराय थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन