दुर्घटना मे स्कूटी सवार भाई-बहन गंभीर घायल

बसंतपुर. एनएच 227 ए पर बसंतपुर के टीवीएस एजेंसी के समीप शुक्रवार की सुबह अज्ञात कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए.
बसंतपुर. एनएच 227 ए पर बसंतपुर के टीवीएस एजेंसी के समीप शुक्रवार की सुबह अज्ञात कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. घायल हुए भाई-बहन भगवानपुर हाट थानाक्षेत्र के महमदा के सरोज यादव (30) व मीरा देवी (28) बताये जाते हैं. घायलों की स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के बारे में बताया गया कि स्कूटी में एक बाइक ने टक्कर मार दी. जिससे स्कूटी सवार असंतुलित हो कर गिर पड़े. अभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार की कार की चपेट में स्कूटी सवार आ गए. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इधर मौके का फायदा उठा कार चालक व बाइक चालक वाहन समेत फरार हो गए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










