Road Accident: सीवान में भीषण सड़क हादासा, बैंक जाने के दौरान पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Road Accident

Road Accident

Road Accident: सीवान में भीषण सड़क हादासा हुआ है, जिसमें पति की दर्दनाक मौत हो गयी है. वहीं पत्नी की हालत गंभीर है. दोनों पति पत्नी बैंक जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने कुचल दिया.

विज्ञापन

Road Accident: सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपियां गांव के समीप सड़क दुर्घटना में शनिवार को थाना क्षेत्र के रसूलपुर बिंदवाल निवासी 65 वर्षीय पारस प्रसाद की मौत हो गयी. पत्नी प्रभावती देवी (60)गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के संबंध में प्रभावती देवी ने बताया कि मैं अपने पति के साथ इ रिक्शा से छपियां स्थित बैंक में वृद्धापेंशन के लिए जा रही थी. हम लोग जैसे ही छपियां पहुंचे और इ-रिक्शा से उतरे तब तक अज्ञात वाहन ने हम दोनों को ठोकर मार दिया, जिसमें हम दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान मेरे पति की मौत हो गयी. इधर मौत की सूचना किसी ने परिजनों को दी और परिजन सदर अस्पताल पहुंच दहाड़ मार कर रोने लगे. इसके बाद स्थानीय पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.

बैंक बंद होने की नहीं थी जानकारी

परिजनों ने बताया कि शनिवार को बैंक बंद था. पारस और उनकी पत्नी को यह जानकारी नहीं थी कि आज बैंक बंद है. यदि बैंक बंद होने की जानकारी होती तो वे लोग वृद्धापेंशन के लिए बैंक नहीं जाते, जहां यह दुखद घटना नहीं होती.

टोकरी बनाते थे पारस

पारस प्रसाद बांस का टोकरी बनाने का काम करते थे. जहां टोकरी बनाने के बाद वे बाजार में इसकी बिक्री करते थे और उससे मिले पैसा से परिवार का पालन पोषण करते थे. इधर उनकी मौत के बाद परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है. थानाध्यक्ष अजित कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मौत हुई है. मामले की जांच की जा रही है.

Also Read: कैमूर के कुदरा में मीट-मुर्गा और मछली दुकानों पर चला बुलडोजर, आक्रोशित दुकानदारों ने किया…

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन