कैमूर के कुदरा में मीट-मुर्गा और मछली दुकानों पर चला बुलडोजर, आक्रोशित दुकानदारों ने किया...

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 12 Apr 2025 4:31 PM

विज्ञापन

अतिक्रमण मुक्त (सांकेतिक तस्वीर)

कैमूर के कुदरा में मीट-मुर्गा और मछली दुकानों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमणमुक्त कराया गया. इसके बाद आक्रोशित दुकानदारों ने शनिवार को रोड जामकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Bihar News: कैमूर के कुदरा नगर पंचायत में शनिवार को मिट, मुर्गा व मछली व्यवसायियों ने भभुआ रोड चौराहे पर सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया. दरअसल, स्टेशन रोड की सर्विस सड़क पर अतिक्रमण कर मिट, मुर्गा व मछली व्यवसायियों द्वारा वर्षो से खुले में दुकान लगायी जा रही थी, जिसे अतिक्रमण मुक्त कराते हुए प्रशासन ने उक्त दुकानदारों को वहां से हटा दिया है. इसे लेकर व्यवसायियों व मिट, मछली दुकानदारों ने स्थायी मार्केट के लिए स्थान सुनिश्चित करने को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

दुकानदारों ने लगाया आरोप

इस दौरान प्रदर्शनकारी दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर प्रशासन उनकी समस्याओं को अनदेखा कर रहा है. इधर, सड़क जाम की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा शांति की अपील करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे व्यवसायियों काफी देर तक समझा बुझाकर जाम को छुड़वाया गया. दरअसल, मामला नगर पंचायत कुदरा में मछली मार्केट के लिए स्थायी जगह को लेकर है.

मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

विस्थापित कसाई और मीट व्यापारी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका कहना है कि नगर प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज ने बताया कि स्टेशन रोड की सर्विस सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर हटाये गये दुकानदारों से कहा गया है कि वे लोग बीएसएनएल टावर के पास खाली पड़ी पर्याप्त जगह पर दुकान लगाकर अपना व्यवसाय चलायें. नगर पंचायत के पास दुकान के लिए कोई मार्केट नहीं बना है. साथ ही उन्होंने बताया कि उक्त मामले को लेकर व्यवसायियों को वार्ता के लिए बुलाया गया है.

Also Read: Bihar Teacher: बिहार के 21 शिक्षकों पर गिरी गाज, फर्जी तरीके से नौकरी लेने का आरोप, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन