सीवान: रेलवे ने सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें की रद्द, मौर्या एक्सप्रेस और रांची-गोरखपुर मेल भी प्रभावित

रेलवे ने लाइन कमीशनिंग, रीमॉडलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण सितंबर और अक्टूबर 2026 में मौर्या एक्सप्रेस व रांची-गोरखपुर मेल समेत कई ट्रेनों को निरस्त किया है.
सीवान: विभिन्न रेलखंडों में पांचवीं लाइन के कमीशनिंग, स्टेशन रीमॉडलिंग तथा प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पूर्वोत्तर रेलवे ने सितंबर और अक्टूबर में चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा की है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करने की अपील की है.
मौर्या एक्सप्रेस के दो फेरे रहेंगे निरस्त
रेल प्रशासन के अनुसार, दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत बंडामुंडा ए केबिन-राउरकेला रेलखंड के बीच पांचवीं लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए यातायात ब्लॉक लिया जाएगा. इसके चलते 1 अक्टूबर 2026 को गोरखपुर से चलने वाली 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्या एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
इसी प्रकार 3 अक्टूबर 2026 को सम्बलपुर से चलने वाली 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी.
रांची-गोरखपुर मेल एक्सप्रेस भी होगी प्रभावित
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के सीतारामपुर जंक्शन-प्रधानखांटा जंक्शन खंड स्थित मुगमा स्टेशन पर रीमॉडलिंग, न्यू ओम बेसको साइडिंग के कमीशनिंग तथा पैनल इंटरलॉकिंग में संशोधन के लिए प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा.
इसके कारण 25 सितंबर 2026 को रांची से चलने वाली 18629 रांची-गोरखपुर मेल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. वहीं, 26 सितंबर 2026 को गोरखपुर से चलने वाली 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी.
यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का वर्तमान परिचालन स्टेटस अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. रेलवे के अनुसार, परिचालन कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा
Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











