siwan news. माह के अंत तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर हो पेयजल, बिजली व शौचालय की व्यवस्था : डीएम

Updated:
विज्ञापन
siwan news. माह के अंत तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर हो पेयजल, बिजली व शौचालय की व्यवस्था : डीएम

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आइसीडीएस, महिला एवं बाल विकास निगम, पीएचइडी व बाल संरक्षण इकाई की हुई समीक्षा बैठक

विज्ञापन

सीवान. समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आइसीडीएस, महिला एवं बाल विकास निगम, पीएचइडी व बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक बुधवार की शाम हुई. बैठक के दौरान आइसीडीएस एवं महिला एवं बाल विकास निगम के विभिन्न योजनाओं की गहनतापूर्वक बिंदुवार समीक्षा की गई. इस क्रम में पेयजल, शौचालय, विद्युत कनेक्शन, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना एवं नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण किए जाने पर चर्चा की गई. इस दौरान निर्देश दिया गया कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय व विद्युत कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसके लिए सभी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं से संपर्क स्थापित कर इस माह के अंत तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें. पोषण ट्रैकर के माध्यम से महत्वपूर्ण बिंदु यथा टीएचआर, आभा आइडी, गोदभराई व अन्न प्राशन इत्यादि की अपलोडिंग शत-प्रतिशत कराने हेतु निर्देश दिया गया. साथ ही अल्पावास गृह, वन स्टाप सेंटर व पालनाघर की व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही साथ अल्पावास गृह का माह के प्रत्येक 15 दिनों पर गहन जांच करने का निर्देश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया गया. इसके अलावा दत्तक ग्रहण, बाल गृह का भी जांच करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने वन स्टांप सेंटर एवं जिला मिशन समन्वयक को सभी विभाग एवं विशेष शिविर में जाकर महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देने का निर्देश दिया. मिशन शक्ति के संचालन समिति का बैठक में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से संबंधित कार्य योजना तैयार कर अनुमोदन लेने का भी निर्देश दिया गया, ताकि कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाई जा सके. साथ ही बालिका शिक्षा का प्रचार-प्रसार किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन