अस्ताचलगामी सूर्य को आज अर्घ देंगे लोग

Updated:
विज्ञापन
अस्ताचलगामी सूर्य को आज अर्घ देंगे लोग

सीवान.चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन बुधवार को व्रतधारियों ने खरना का व्रत रखकर शाम को पूजा अर्चना और हवन के बाद प्रसाद ग्रहण किया. छठ व्रतियों ने साठी के चावल से बने खीर व रोटी का प्रसाद ग्रहण किया. खरना के बाद संध्याकालीन व प्रात:कालीन अर्घ्य की तैयारी शुरू है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान.चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन बुधवार को व्रतधारियों ने खरना का व्रत रखकर शाम को पूजा अर्चना और हवन के बाद प्रसाद ग्रहण किया. छठ व्रतियों ने साठी के चावल से बने खीर व रोटी का प्रसाद ग्रहण किया. खरना के बाद संध्याकालीन व प्रात:कालीन अर्घ्य की तैयारी शुरू है. चैती छठ में गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ समर्पित किया जायेगा.शुक्रवार को उदयीमान भास्कर को दूसरा अर्घ्य देने के बाद पर्व का समापन किया जायेगा. फलों के कीमत में आयी तेजी खरना के दिन गन्ना प्रति जोड़ा 40 रुपए में बिका, वहीं उत्तम क्वालिटी का सेव प्रति किलो 210 रुपए में बेचा गया.जबकि नांरगी की कीमत भी 80 रुपये हरही.केला प्रति दर्जन 50-60 रुपया जबकि नारियल प्रति जोड़ा 100 रुपए के दर से बेचा गया. फलों के दुकान लगभग सभी स्थानों में दिखा. जहां कीमत भी लगभग एक समान था.वहीं पूजा के सामान में सिंदूर, मिट्टी के दीया के अलावा पान के पत्तों के अलावा कई अन्य सामानों की बिक्री जमकर हुई. कोसी भरने के लिए ईख के लिए भटकते रहे लोग छठ व्रत में कोसी भरने के लिए ईख का महत्व सबसे अधिक होता है. चैती छठ महापर्व के दौरान बुधवार को कोसी भरने के लिए लोग ईख की खरीदारी करने के लिए भटकते रहे. यदि कहीं इस मिल भी रही थी तो बहुत ही महंगे दामों पर बिक रही थी.जिसके कारण लोग ग्रामीण क्षेत्रों में ईख के लिए निकल गए लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी जगहों पर नहीं मिल सकी. छठ पूजा की तैयार में जुटे लोग भगवानपुर हाट. प्रखंड में लोक आस्था का चार दिवसीय चैती छठ पूजा की तैयारी में अलग अलग गांव में लोग जुट गए है. इसको लेकर युवा घाट की सफाई तथा सिरसोता की रंगाई और सजावट में लग गई है. छठ पूजा को लेकर बाजारों में चहल पहल देखी गई. जिसमें लोग गन्ना, नारियल, मिट्टी के बर्तन सहित अन्य फलों की खरीदारी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन