क्लिनिक पर लोगों ने किया प्रदर्शन
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 08 Feb 2026 10:06 PM
शहर के एक निजी क्लिनिक पर चिकित्सक द्वारा इलाज में लापरवाही को लेकर मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय भास्कर चौहान के नेतृत्व में लोगों ने रविवार की सुबह प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया. लोगों का आरोप हैं कि शिशु चिकित्सक विकास कुमार द्वारा बच्चों के इलाज में लापरवाही की जा रही है. जिसके कारण बच्चों की स्थिति नाजुक बनते जा रही हैं और बच्चों की मौत भी हो जा रही है.
प्रतिनिधि, सीवान. शहर के एक निजी क्लिनिक पर चिकित्सक द्वारा इलाज में लापरवाही को लेकर मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय भास्कर चौहान के नेतृत्व में लोगों ने रविवार की सुबह प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया. लोगों का आरोप हैं कि शिशु चिकित्सक विकास कुमार द्वारा बच्चों के इलाज में लापरवाही की जा रही है. जिसके कारण बच्चों की स्थिति नाजुक बनते जा रही हैं और बच्चों की मौत भी हो जा रही है. वहीं ठेपहां पंचायत के मुखिया क्यूम अंसारी ने आरोप लगाया कि क्लिनिक में इलाज के नाम पर भारी लापरवाही की जा रही है, जिससे बच्चों की जान खतरे में पड़ रही है. वहीं परिजनों का कहना है कि दो दिन पूर्व एक बच्चे को भर्ती कराया गया था. डॉक्टर सही उपचार देने में असफल रहे और हालत बिगड़ने के बावजूद बच्चों को समय पर दूसरे अस्पताल रेफर नहीं किया गया. जिसके बाद जबरन हमलोग बच्चे को दूसरे चिकित्सक के क्लिनिक में भर्ती कराएं. हंगामे के दौरान मौजूद लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हम अपने बच्चों को यहां ठीक कराने लाते हैं, लेकिन यहां डर बना रहता है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए. वहीं कुछ लोगों ने प्रशासन से सख्त जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है, लेकिन कार्रवाई में देरी से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इधर हंगामे की खबर मिलते ही क्लिनिक के डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए. मौके पर पहंंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए जांच की बात कही. दो जनवरी को हुई थी बच्चे की मौत- बताया जाता हैं कि दो जनवरी को भी इलाज में लापरवाही के कारण गोपालगंज के अहिरौली गांव निवासी आशा कुमारी के पुत्र ऋषभ कुमार की मौत हो गई थी. परिजनों ने दो दिन पूर्व यानी 31 दिसंबर को ऋषभ को इलाज के लिए भर्ती कराया था. जहां दो जनवरी को मौत हो गई थी. बोले कंपाउंडर- एक बच्चा भर्ती था, जिसकी स्थिति खराब थी. परिजन उसे जबरन मेरे क्लिनिक से लेकर चले गए. उसके बाद उसके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी मुझे नहीं है. जो भी आरोप लगे हैं वह गलत हैं. अजय कुमार यादव, कंपाउंडर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










