होटल व लॉज में रात भर चली छापेमारी

जिले के समस्त होटल, धर्मशाला, लॉज एवं सरायों में विशेष जांच शुक्रवार की रात हुई. पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर शुक्रवार की संध्या यह व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया. यह अभियान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुरू किया गया. अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, उनके सामान तथा गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई.
प्रतिनिधि, सीवान. जिले के समस्त होटल, धर्मशाला, लॉज एवं सरायों में विशेष जांच शुक्रवार की रात हुई. पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर शुक्रवार की संध्या यह व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया. यह अभियान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुरू किया गया. अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, उनके सामान तथा गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई. होटल प्रबंधकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को बिना पहचान के ठहरने की अनुमति न दें तथा आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य रूप से करें. इसके साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थान, प्रमुख बाजार, चौक-चौराहों तथा मुख्य मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है. सभी थाना क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा निरंतर चेकिंग की जा रही है. वाहनों की तलाशी ली जा रही है तथा यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है. संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बताया कि यह अभियान बिहार पुलिस के व्यापक सुरक्षा प्लान का हिस्सा है. वर्तमान में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों को किसी भी प्रकार की पनाह न मिलने देने के लिए यह कदम उठाया गया है. अभियान के दौरान यदि कोई अवैध गतिविधि पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा रात्रि गश्ती तथा चेकिंग का सिलसिला सुबह तक चला. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्वयं अभियान की मॉनिटरिंग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




