ऑर्केस्ट्रा से नौ नाबालिग लड़कियां मुक्त

आपरेशन नया सवेरा के तहत शनिवार को पुलिस ऑर्केस्ट्रा में शोषित हो रही नौ नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया. जबकि दो संचालकों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार संचालक पश्चिम बंगाल राज्य के नदिया जिला के कृष्णागंज थाना क्षेत्र के माझदेया नलपुर निवासी राहुल दास व चपरा थाना क्षेत्र के पिपरागढ़ निवासी धिरेन प्रमाणिक है. जिनसे पुलिस ने पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
प्रतिनिधि,सीवान. आपरेशन नया सवेरा के तहत शनिवार को पुलिस ऑर्केस्ट्रा में शोषित हो रही नौ नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया. जबकि दो संचालकों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार संचालक पश्चिम बंगाल राज्य के नदिया जिला के कृष्णागंज थाना क्षेत्र के माझदेया नलपुर निवासी राहुल दास व चपरा थाना क्षेत्र के पिपरागढ़ निवासी धिरेन प्रमाणिक है. जिनसे पुलिस ने पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार एवं मानव तस्करी के प्रभावी रोकथाम हेतु जिला पुलिस द्वारा आपरेशन “नया सवेरा ” के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मेरे निर्देशानुसार महिला थाना द्वारा एक विशेष टीम गठित कर जामोबाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत संचालित आर्केस्ट्रा स्थलों का विधिवत घेराबंदी कर छापेमारी किया गया. इस क्रम में जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाये जाने वाली नौ नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया तथा दो आर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार किया गया. सभी लड़कियों के वास्तविक नाम, पता एवं उम्र का सत्यापन कराया जा रहा है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इन्हें किन परिस्थितियों में यहां लाया गया था एवं इसके पीछे शामिल गिरोह / व्यक्तियों की पहचान की जा रही है. इस संबंध में जामोबाजार थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. दोषियों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. छापेमारी टीम में महिला थानाध्यक्ष सोनी कुमारी, जामोबाजार थानाध्यक्ष धीरज कुमार, एएचटीयू प्रभारी, रेस्कयू फाउन्डेशन, दिल्ली के सदस्य आदि शामिल थे. बताया कि उल्लेखनीय है कि अनैतिक देह व्यापार एवं मानव तस्करी के प्रभावी रोकथाम हेतु जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. लोगों से मांगा गया सहयोग जनता से सूचना और सहयोग की प्रशासन ने अपील है, यदि आप या आपके आसपास कोई महिला इस तरह की समस्याओं से जुझ रही है, तो अपने नजदीकी थाना, जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाईन नंबर-9031683607 या डायल-112 के माध्यम से अपनी बात हम तक पहुँचाएं, आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










