फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

Updated:
विज्ञापन
फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

थाना क्षेत्र के मोरा में सोमवार को एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन

भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के मोरा में सोमवार को एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से लटके शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका की पहचान सद्दाम हुसैन की पत्नी शबाना खातून के रूप में हुई. बताया जाता है कि शबाना की शादी 4 फरवरी को हुई थी. शादी के महज तीन माह बाद ही उसकी मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका की मां सारण जिला के नगरा थाना अरवा कोठी निवासी आसाम बेगम ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा चार लाख रुपये कीमत की गाड़ी की मांग की जा रही थी. मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था. उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पहले इस मामले को लेकर पंचायती भी हुई थी. मां का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया गया है. मृतका की सास नूरजहां ने बताया कि सुबह बहू खाना बनाने के बाद घर पर थी, जबकि वह बथान चली गई थी. इसी दौरान बहू और बेटे के बीच मोबाइल पर बातचीत हो रही थी. उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बहू ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. मृतका का पति छत्तीसगढ़ में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता है, जबकि ससुर बैंड-बाजा बजाने का काम करते हैं. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा. फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन