सात फेरों में चलेगी न्यू जलपाईगुड़ी-अयोध्या कैंट विशेष गाड़ी
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 13 Apr 2025 8:04 PM
रेलवे ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु 05742/05741 न्यू जलपाईगुड़ी-अयोध्या कैंट-न्यू जलपाईगुड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी वाया छपरा, सीवान, देवरिया का संचलन न्यू जलपाईगुड़ी से 18 मई से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को तथा अयोध्या कैंट से 19 मई से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को 07 फेरों के लिये किया जायेगा.
सीवान. रेलवे ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु 05742/05741 न्यू जलपाईगुड़ी-अयोध्या कैंट-न्यू जलपाईगुड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी वाया छपरा, सीवान, देवरिया का संचलन न्यू जलपाईगुड़ी से 18 मई से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को तथा अयोध्या कैंट से 19 मई से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को 07 फेरों के लिये किया जायेगा. 05742 न्यू जलपाईगुड़ी-अयोध्या कैंट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 18 मई से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी से दोपहर 01.40 बजे प्रस्थान कर कटिहार से शाम 06.10 बजे,बरौनी से रात्रि 09.25 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से रात्रि 00.20 बजे, छपरा से 02.15 बजे, सीवान से 03.10 बजे, देवरिया सदर से सुबह 04.25 बजे, गोरखपुर से 05.30 बजे तथा मनकापुर से 08.00 बजे छूटकर अयोध्या कैंट 09.30 बजे पहुंचेगी.वापसी यात्रा में 05741 अयोध्या कैंट-न्यू जलपाईगुड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 19 मई से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को अयोध्या कैंट से दोपहर 11.40 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से दोपहर 03.55 बजे, देवरिया सदर से शाम 04.55 बजे, सीवान से शाम 06.05 बजे, छपरा से रात्रि 07.25 बजे, हाजीपुर से रात्रि 09.25 बजे दूसरे दिन बरौनी से रात्रि 00.15 बजे, कटिहार से सुबह 04.20 बजे छूटकर न्यू जलपाईगुड़ी सुबह 09.30 बजे पहुंचेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










