सीवान: हसनपुरा में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, चित्रकला, निबंध और जीके में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Author Umashankar ram|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
क्विज प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network

क्विज प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network

नगर पंचायत हसनपुरा के सौजन्य से माध्यमिक उच्च विद्यालय मलाही डीह और हसनपुरा में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. छात्रों ने अपनी बौद्धिक क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. विजेताओं को 23 जुलाई को सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

Siwan News: नगर पंचायत हसनपुरा के सौजन्य से बुधवार को माध्यमिक उच्च विद्यालय मलाही डीह एवं माध्यमिक उच्च विद्यालय हसनपुरा में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान और रचनात्मक प्रतिभा का विकास करना था. दोनों विद्यालयों के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वर्ग के 30-30 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

चित्रकला, निबंध और मौखिक प्रश्नोत्तरी में दिखी प्रतिभा

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने चित्रकला, निबंध लेखन, जनरल नॉलेज और मौखिक प्रश्नोत्तरी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. छात्र-छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ सवालों के जवाब दिए तथा अपनी रचनात्मक सोच का परिचय दिया. विद्यालय परिसर में प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला.

23 जुलाई को विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को गुरुवार, 23 जुलाई को सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और उनकी प्रतिभा को नया मंच मिलता है.

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत भविष्य में भी छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार की शैक्षणिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रहेगी, ताकि विद्यार्थियों की प्रतिभा निखर सके और वे विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.

बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक गौरी शंकर कुमार, शमशाद अली, संगीता कुमारी, कनीय अभियंता मिथून कुमार रज्जक, अभिजीत सिंह, राहुल यादव, दिलीप कुमार, नंदलाल राम, परमेश्वर, प्रियांशु, गार्ड जेपी यादव, मुकेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


विज्ञापन
Umashankar Ram

लेखक के बारे में

By Umashankar Ram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन