Siwan News : एक फेरे में चलेगी मुजफ्फरपुर तिरुच्चिराप्पल्लि विशेष गाड़ी

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 27 Mar 2025 9:04 PM

विज्ञापन

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05299 मुजफ्फरपुर-तिरुच्चिराप्पल्लि विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का परिचालन एक फेरे में मुजफ्फरपुर से 29 मार्च शनिवार को किया जायेगा.

विज्ञापन

सीवान. रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05299 मुजफ्फरपुर-तिरुच्चिराप्पल्लि विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का परिचालन एक फेरे में मुजफ्फरपुर से 29 मार्च शनिवार को किया जायेगा. 05299 मुजफ्फरपुर-तिरुच्चिराप्पल्लि विशेष गाड़ी 29 मार्च शनिवार को मुजफ्फरपुर से अपराह्न 2.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 03.10 बजे, छपरा से शाम 04.50 बजे, सीवान से शाम 06.00 बजे, गोरखपुर से रात्रि 08.10 बजे दूसरे दिन ऐशबाग से रात्रि 01.20 बजे, कानपुर सेंट्रल से 03.00 बजे छूटकर तीसरे दिन तिरुच्चिराप्पल्लि शाम 06.30 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में एसएलआर के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ तथा शयनयान श्रेणी के छह कोचों सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे.

27 फेरों में चलेगी लखनऊ-छपरा-लखनऊ वंदे भारत विशेष गाड़ी

रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 02270/02269 लखनऊ-छपरा-लखनऊ वंदे भारत विशेष गाड़ी का संचलन 27 मार्च से 26 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को 27 फेरों के लिए किया जायेगा. 02270 लखनऊ-छपरा वंदे भारत विशेष गाड़ी 27 मार्च से 26 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को लखनऊ से अपराह्न 02.15 बजे प्रस्थान कर सुल्तानपुर से शाम 04.07 बजे, वाराणसी जंक्शन से शाम 06.25 बजे, गाजीपुर सिटी से रात्रि 07.35 बजे, बलिया से रात्रि 08.25 बजे तथा सुरेमनपुर से रात्रि 08.57 बजे छूटकर छपरा रात्रि 09.30 बजे पहुंचेगी. वापसी यात्रा में, 02269 छपरा-लखनऊ वंदे भारत विशेष गाड़ी 27 मार्च से 26 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को छपरा से रात्रि 11.00 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से रात्रि 11.37 बजे, दूसरे दिन बलिया से रात्रि 00.07 बजे, गाजीपुर सिटी से रात्रि 01.01 बजे, वाराणसी जं. से रात्रि 02.35 बजे तथा सुल्तानपुर से सुबह 04.50 बजे छूटकर लखनऊ सुबह 06.30 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में वंदे भारत के कुल आठ कोच लगाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन