1600 मीटर की दौड़ में मुकेश को प्रथम स्थान

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 16 Apr 2025 9:18 PM

विज्ञापन

ब्लॉक फील्ड में बुधवार को पराक्रमी फिजिकल एकेडमी के छात्र-छात्राओं के बीच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता मे 16 सौ मीटर दौड़ में एकेडमी के मुकेश कुमार ने प्रथम, उत्तम कुमार ने द्वितीय व बब्लू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

विज्ञापन

संवाददाता, बसंतपुर. ब्लॉक फील्ड में बुधवार को पराक्रमी फिजिकल एकेडमी के छात्र-छात्राओं के बीच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता मे 16 सौ मीटर दौड़ में एकेडमी के मुकेश कुमार ने प्रथम, उत्तम कुमार ने द्वितीय व बब्लू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकी आठ सौ मीटर दौड़ में लीलावती कुमारी व मनीषा कुमारी ने प्रथम, छोटी कुमारी ने द्वितीय और सोनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वही टाॅप 15 में छात्र चंदन कुमार, मुन्ना यादव, सुरज कुमार, राहुल राज, कृष्ण यादव, सूरज, पंकज कुमार, विक्की समेत टाॅप 15 छात्रा में पुतुल कुमारी, किरण देवी, शालू कुमारी, रूमा कुमारी, रानी कुमारी, रूपा कुमारी, रागिनी कुमारी, प्रभा कुमारी, रिंकी कुमारी, पूजा कुमारी, चंचल कुमारी ने स्थान पाया. सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेमोंटो व मेडल से सम्मानित किया गया. एकेडमी के डायरेक्टर सह फिजिकल इंस्ट्रक्टर बालेश्वर राय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले 28 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया है.. मौके पर गांधी कुमार यादव, आदित्य कुमार, संजीत कुमार, धीरज कुमार, चंदन सिंह, बिटू कुमार, रोहित शर्मा, रविन्द्र महतो, शैलेश कुमार, अच्छेलाल प्रसाद, अरविंद सोनी, विशाल कुमार, विकास यादव, मनीष कुमार महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन