सीवान : मंत्री दीपक प्रकाश ने दिवंगत सरपंच विनोद कुशवाहा के परिवार को दिए ₹1 लाख, बेटे को भी पढ़ायेंगे

Updated:
विज्ञापन

विनोद कुशवाहा के परिजनों के साथ मंत्री दीपक प्रकाश

Vinod Kushwaha : पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने दिवंगत सरपंच विनोद कुशवाहा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. मंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा देते हुए परिवार को आर्थिक सहायता और बेटे की पढ़ाई का खर्च उठाने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Vinod Kushwaha : सीवान के बड़हरिया प्रखंड के बभनबारा गांव स्थित कोइरीटोला में गुरुवार देर शाम पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश पहुंचे. उन्होंने दिवंगत सरपंच और पत्रकार विनोद कुशवाहा के शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. मंत्री ने परिवार को भरोसा दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शने का भरोसा

मंत्री दीपक प्रकाश ने एसपी से मामले को लेकर बातचीत करने के बाद कहा कि घटना की जांच वरीय पुलिस पदाधिकारी के स्तर से की जा रही है. उन्होंने कहा कि घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी शर्त पर बख्शा नहीं जाएगा. सरकार मामले की जांच को गंभीरता से ले रही है.

बेटे की 10वीं तक पढ़ाई का खर्च उठाने का आश्वासन

मंत्री ने दिवंगत विनोद कुशवाहा के इकलौते पुत्र प्रभाष कुमार की पढ़ाई को लेकर भी बड़ी घोषणा की. उन्होंने अच्छे विद्यालय में प्रभाष की 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई का खर्च उठाने की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया. मंत्री ने कहा कि परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.

सीवान की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Siwan News : परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद

मंत्री दीपक प्रकाश ने दिवंगत सरपंच के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सीवान जिलाध्यक्ष अब्दुल रिजवान अंसारी ने भी परिवार को एक लाख 21 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की बात कही. इससे परिवार को तत्काल आर्थिक सहारा मिलने की उम्मीद है.

सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा

मंत्री ने कहा कि दिवंगत सरपंच के परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्तर पर भी परिवार की मदद की जाएगी. इसके अलावा सरपंच के रूप में मिलने वाली विभागीय सहायता भी जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.

28 जुलाई को गाजीपुर में मिला था शव

हरदोबारा पंचायत के बभनबारा गांव निवासी विनोद कुशवाहा का शव 28 जुलाई को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे एक पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला था. घटना के बाद से ही परिजन और क्षेत्र के लोग मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग करते रहे हैं.

पंचायत प्रतिनिधियों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी

मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि हों या आम नागरिक, हर व्यक्ति की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में काम कर रही है. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रालोमो कार्यकर्ता भी करेंगे परिवार की मदद

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सीवान जिलाध्यक्ष अब्दुल रिजवान अंसारी ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता विनोद कुशवाहा के बच्चों की पढ़ाई में सहयोग कर रहे हैं. आगे भी परिवार की हरसंभव मदद जारी रखने की बात कही गई.

कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद

मंत्री के दौरे के दौरान जिला पार्षद विनोद सिंह, सरपंच संघ के अध्यक्ष झगरु यादव, पैक्स अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मुखिया फागूलाल साह समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने दिवंगत विनोद कुशवाहा के परिवार के प्रति संवेदना जताई.

Also Read : सीवान: मैरवा में स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर


विज्ञापन
आनंद मिश्र

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन