siwan news : शौच करने गये अधेड़ की गंडकी नदी में डूबने से मौत

siwan news : गुठनी थाना क्षेत्र के गोहरुआ गांव के समीप उपलाता मिला शव
siwan news : गुठनी. थाना क्षेत्र के गोहरुआ गांव के समीप गुरुवार की सुबह गंडक नदी से उपलाता हुआ शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी झब्बु लाल मल्लाह (56) वर्ष के रूप में हुई.
मृतक के परिजनों का कहना था कि वह बुधवार की शाम घर से शौच करने की बात कहकर निकला था. लेकिन, जब वह देर रात तक वापस घर नहीं आया, तो परिजनों की चिंता और बढ़ गयी. वह आसपास के ग्रामीणों को भी इसकी सूचना दी. ग्रामीणों के साथ परिजन सरकारी स्कूल, बस अड्डे, पंचायत भवन और आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन शुरू कर दी. लेकिन, कहीं पर भी उसका कोई पता ठिकाना नहीं मिला. जब गुरुवार की सुबह नदी में मछुआरे मछली पकड़ने के लिए गये तो गहरे पानी में उपलाता हुआ शव दिखायी दिया.इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद नदी से शव को बाहर निकाला. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त करते हुए इसकी सूचना थानाध्यक्ष मनीष कुमार को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस का कहना था कि परिजनों की लिखित शिकायत के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. अभी तक परिजनों द्वारा लिखित शिकायत नहीं मिली है.
अधेड़ की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के अधेड़ की मौत गंडक नदी में डूबने से हो गयी, जिसका शव गुरुवार को गंडक नदी से बरामद हुआ. शव मिलने के बाद मृतक के घर पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी. वहां मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि भगवान भी कितना निष्ठुर है. आखिर उन्होंने घर के अंतिम कमाऊ सदस्य को भी बच्चों से छीन लिया. ग्रामीणों का कहना था कि मृतक की पत्नी शैल देवी, दो बेटे अमरजीत साहनी व अंकित साहनी और दो बेटी लालसा कुमारी व निराशा कुमारी शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




