मवि ज़ुआफर के नवाचार की हुई सराहना

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 16 Apr 2025 8:58 PM

विज्ञापन

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार ने बुधवार को मध्य विद्यालय ज़ुआफर का निरीक्षण किया. उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचार प्रयासों की सराहना की. प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर स्वागत किया.

विज्ञापन

भगवानपुर हाट. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार ने बुधवार को मध्य विद्यालय ज़ुआफर का निरीक्षण किया. उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचार प्रयासों की सराहना की. प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर स्वागत किया. निरीक्षण के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय में नामांकन बढ़ाने हेतु निकाली जा रही प्रभातफेरी की प्रशंसा की और कहा कि अन्य विद्यालयों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए. इस अवसर पर विद्यालय के दो शिक्षक आफताब आलम एवं विनय कुमार सिंह को जो राजकीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर चुके हैं, को भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालय द्वारा अपनाई गई नवाचारी पद्धतियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध हो रही हैं. कहा कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जो प्रयास हो रहे हैं, वे सराहनीय हैं. उन्होंने शिक्षकों से कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास पर भी ध्यान देना जरूरी है. इसके लिए खेल-कूद, रचनात्मक गतिविधियां और नैतिक शिक्षा को भी शामिल किया जाना चाहिए. उन्होंने विद्यालय के बाल संसद के सदस्यों को भी संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय विकास में आपकी अहम भूमिका है इसलिए आप अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुचारु रूप से करते रहे. शिक्षकों का त्याग और समर्पण अनुकरणीय है. उन्होंने सभी शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए बच्चों के हित में इसी तरह कार्य करते रहने की सलाह दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन