मैरवा स्टेशन पर अवध-असम एक्सप्रेस से बरामद हुआ प्रेमी युगल, जीआरपी ने परिजनों को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मैरवा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने एक प्रेमी युगल को अवध-असम एक्सप्रेस से बरामद किया है. परिजनों की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों को सकुशल उनके घर पहुंचाया.

विज्ञापन

Mairwa Railway Station Love Couple Recovered: राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने गुरुवार की सुबह मैरवा रेलवे स्टेशन पर 15910 अवध-असम एक्सप्रेस से एक प्रेमी युगल को बरामद किया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

बीकानेर में हुई थी युवक-युवती की मुलाकात, तिनसुकिया जा रहे थे दोनों

जानकारी के अनुसार, तिनसुकिया निवासी रवि वर्मन बीकानेर में काम करता था. इसी दौरान उसकी मुलाकात गाजीपुर की रहने वाली एक युवती से हुई. दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया. इसके बाद दोनों ने 15910 अवध-असम एक्सप्रेस में आरक्षण कराया और तिनसुकिया जाने के लिए ट्रेन से रवाना हो गए.

परिजनों की शिकायत पर जीआरपी हुई सक्रिय

इधर, युवती के परिजनों को जब दोनों के साथ जाने की जानकारी मिली तो उन्होंने युवक के बड़े भाई से संपर्क किया. इसके बाद युवक के बड़े भाई ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद जीआरपी ने मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी.

एस-6 कोच से दोनों को किया गया बरामद

जीआरपी थाना प्रभारी विकास कुमार आजाद ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 5:15 बजे जैसे ही अवध-असम एक्सप्रेस मैरवा स्टेशन पहुंची, पुलिस टीम ने एस-6 स्लीपर कोच में तलाशी अभियान चलाया. इसी दौरान प्रेमी युगल को बरामद कर लिया गया.

कागजी प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंपा गया

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों से आवश्यक पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक और युवती को उनके-अपने परिजनों के हवाले कर दिया गया. मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की गई.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में इस उद्योग के लिए सरकार देगी 70 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, एक क्लिक में होगा आवेदन


विज्ञापन
अमरनाथ शर्मा

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन