ePaper

कार से सात लाख की शराब बरामद

Updated at : 13 Jul 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
कार से सात लाख की शराब बरामद

गुठनी मेहरौना मुख्य मार्ग पर तेनुआ मोड़ के समीप रविवार की दोपहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया. इस दौरान पुलिस ने लग्जरी कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि. गुठनी. गुठनी मेहरौना मुख्य मार्ग पर तेनुआ मोड़ के समीप रविवार की दोपहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया. इस दौरान पुलिस ने लग्जरी कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यूपी के रास्ते तस्करों द्वारा शराब लायी जा रही है. इस सूचना के बाद सघन जांच शुरू कर दिया जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. जहां चोरी की लग्जरी कार के अंदर से 55 कार्टन (501लीटर) विदेशी शराब बरामद किया गया. जिसकी कीमत बाजार में लगभग सात लाख रुपये हैं. टीम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, एसआई गणेश चौहान, एएसआई पंकज कुमार, विनय कुमार, उपेंद्र कुमार शामिल थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपीयों की पहचान गोरखपुर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव निवासी मोहम्मद हाफिज एफिजुर रहमान व रीमा वर्मा के रूप में हुई हैं. उन्होंने बताया कि इस कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. शराब के विरुद्ध इस तरह के अभियान चलाते रहेंगे. थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शराब की डिलीवरी मुजफ्फरपुर में करनी थी. उनका कहना था कि इसमें अन्य आरोपियों की संलिप्तता और उनके पहचान के लिए भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस इनमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेगी. पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन