ट्रक के तहखाने से 10 लाख की शराब बरामद

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 30 Jun 2025 10:00 PM

विज्ञापन

गुठनी मेहरौना मुख्य मार्ग पर चेकपोस्ट के समीप सोमवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ट्रक के तहखाना से भारी मात्रा में शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि श्रीकरपुर चेकपोस्ट के रास्ते तस्करों द्वारा शराब लाया जा रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुठनी. गुठनी मेहरौना मुख्य मार्ग पर चेकपोस्ट के समीप सोमवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ट्रक के तहखाना से भारी मात्रा में शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि श्रीकरपुर चेकपोस्ट के रास्ते तस्करों द्वारा शराब लाया जा रहा है. इस सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर सघन जांच शुरू कर दिया जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. जहां 10 चक्के वाले ट्रक के अंदर से 193 कार्टन (1667 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जिसकी कीमत बाजार में 10 लाख रुपये है. इस टीम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, एसआइ गणेश चौहान, रौशन कुमार, एएसआइ पंकज कुमार शामिल थे. थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बटुआ गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार और भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के जुआफर गांव निवासी उपेंद्र कुमार हैं. उन्होंने बताया कि इस कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.उन्होंने कहा कि शराब के विरुद्ध इस तरह के अभियान चलाते रहेंगे. थानाअध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शराब की डिलीवरी मुजफ्फरपुर जिले में करनी थी. उनका कहना था कि इसमें अन्य आरोपियों की संलिप्तता और उनके पहचान के लिए भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस इनमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन