ePaper

siwan news : कन्हैया राजद प्रखंड अध्यक्ष व झुन्ना बने प्रधान महासचिव

Updated at : 02 Jun 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
siwan news : कन्हैया राजद प्रखंड अध्यक्ष व झुन्ना बने प्रधान महासचिव

siwan news : सोमवार को सदर प्रखंड के लखरांव गांव में राजद के प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव हुआ

विज्ञापन

सीवान. सोमवार को सदर प्रखंड के लखरांव गांव में राजद के प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव हुआ, जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष-सह-सीवान सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी तथा चुनाव पर्यवेक्षक जयप्रकाश यादव एवं निर्वाची पदाधिकारी इनामुल हक, बाबुद्दीन आजाद उपस्थित रहे. सभी पदाधिकारियों का चुनाव आम सहमति के आधार पर किया गया, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष पद पर कन्हैया प्रसाद यादव, प्रधान महासचिव झुन्ना बाबू, पूर्व मुखिया मो साबिर को उपाध्यक्ष, पेशकार बैठा को महासचिव, गोरखा साह को महासचिव, रविंद्र पांडेय को महासचिव, मैनेजर बैठा को सचिव, चंद्रमा यादव को सचिव पद पर मनोनीत किया गया. पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए सदर विधायक ने बधाई देते हुए कहा कि आप दल हित में काम करते हुए राजद की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन