आभूषण दुकान से 12 लाख रुपये के जेवरात की लूट
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 09 Jul 2025 10:01 PM
बुधवार काे दरौदा थानाक्षेत्र के बगौरा गांव के बाजार में एक सोने-चांदी की दुकान प्रिंस ज्वेलर्स व बर्तन भंडार दुकान से चार की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लगभग 12 लाख रुपये के जेवरात लूट कर भाग गये व दुकानदार दिलीप सोनी को पिस्टल की बट से मारकर जख्मी कर दिया. घटना दोपहर लगभग 12:30 की है.
प्रतिनिधि, दरौंदा. बुधवार काे दरौदा थानाक्षेत्र के बगौरा गांव के बाजार में एक सोने-चांदी की दुकान प्रिंस ज्वेलर्स व बर्तन भंडार दुकान से चार की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लगभग 12 लाख रुपये के जेवरात लूट कर भाग गये व दुकानदार दिलीप सोनी को पिस्टल की बट से मारकर जख्मी कर दिया. घटना दोपहर लगभग 12:30 की है. बाजार में अफरातफरी का रहा माहौल घटना के दौरान बाजार में अफरातफरी मच गयी. हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात लेकर भाग गए. वहीं भागने के दौरान अपराधियों के चार कारतूस भी नीचे गिर गये. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि बाइक सवार चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने गाली-गलौज की और हथियार के बल पर दुकान में रखे गए सभी जेवरात लेकर भाग गये. जाते समय मारपीट की और सिर पर पीस्टल की बट से मार दिया. जिससे सिर फट गया और खून बहने लगा. 112 पुलिस टीम को दुकानदारों ने दी सूचना घटना के बाद दुकानदारों ने तत्काल 112 डॉयल कर पुलिस को लूट की घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की. घटना की जांच करने पहुंचे डीआइजी व एसपी बीच बाजार में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लगभग 12 लाख रुपए की लूट की सूचना मिलने पर पहुंचे डीआईजी निलेश कुमार एवं एसपी मनोज कुमार तिवारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला. वही लूट की इस सूचना के बाद कई पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को बख्शा नहीं जायेगा पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










