Siwan: ज्वेलर्स और बर्तन की दुकान में लूट, हथियार लेकर घुसे अपराधियों ने की फायरिंग

Updated:
विज्ञापन

Siwan Jwellers Shop Loot

Siwan Crime: सीवान के बसंतपुर के खोरीपाकर बाजार में नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर ज्वैलरी दुकान से करीब 18 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने लूट लिए. विरोध पर हवाई फायरिंग करते हुए वे पांच बाइकों से फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.

विज्ञापन

अरविंद सिंह/सिवान/ बिहार: सीवान में बदमाशों ने हथियार के बल पर ज्वैलरी दुकान में लूट की है. बदमाशों ने करीब 18 लाख रुपए की सोने और चांदी की लूट की है. पांच बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. वहीं हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. 

आपके शहर में

विज्ञापन

अपराधियों ने की हवाई फायरिंग 

घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोरीपाकर बाजार की है. बताया जा रहा है कि पांच बाइक पर सवार हो कर नकाबपोश बदमाश आए और दुकान में घुस कर हथियार के बल पर लूटपाट की. जब दुकानदार ने लूट का विरोध किया तो हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. 

18 लाख रुपए की हुई लूट 

दुकानदार की माने तो करीब 18 लाख रुपए के सोने चांदी के गहने की लूट हुई है. लूट के बाद बदमाश बाइकों पर फरार हो गए. सूचना मिलते ही महाराजगंज डीएसपी अमन कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन