ePaper

चोरी के आठ इ रिक्शा के साथ पांच चोर गिरफ्तार

Updated at : 01 Mar 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के आठ इ रिक्शा के साथ पांच चोर गिरफ्तार

नगर थाना की पुलिस वाहन चोरों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. पुलिस ने रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी स्थित सुनील सिंह के घर पर छापेमारी कर चोरी की आठ इ-रिक्शा और उनके विभिन्न पार्ट्स बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. नगर थाना की पुलिस वाहन चोरों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. पुलिस ने रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी स्थित सुनील सिंह के घर पर छापेमारी कर चोरी की आठ इ-रिक्शा और उनके विभिन्न पार्ट्स बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया. हाल के दिनों में नगर थाना क्षेत्र सहित पूरे शहर में इ रिक्शा की लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं. जिससे स्थानीय निवासियों और चालकों में आक्रोश व्याप्त था. इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने गहन जांच और खुफिया सूचनाओं के आधार पर विशेष अभियान चलाया. गिरफ्तार चोरों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी मुन्ना कुमार, नया बाजार निवासी जैकी कुमार, महादेवा थाना क्षेत्र के चकिया निवासी गुड्डू अली, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी निवासी सुनील सिंह और कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के खैरिया बाजार निवासी मोहम्मद शहादत के रूप में की गई. सभी चोर एक संगठित गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं, जो इ-रिक्शा चुराकर उनके पार्ट्स अलग-अलग बेचने या संशोधित करके उपयोग करने का काम करते थे. इधर गिरोह के अन्य चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं. अमलोरी में छुपाते थे चोरी के वाहन- पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ में पाया कि गिरोह विभिन्न जिलों में सक्रिय हैं और चोरी के बाद वाहनों को छिपाने के लिए अमलोरी इलाके का इस्तेमाल कर रहे थे. एसपी ने कहा कि जनता की सुरक्षा और अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी. बरामद इ-रिक्शा के मालिकों से संपर्क किया जा रहा है ताकि उन्हें उनका सामान वापस मिल सके. इ रिक्शा लगाते ही उड़ा लेते थे चोर चोर अत्यधिक इ रिक्शा सदर अस्पताल या किसी निजी अस्पताल के सामने से चोरी करते है. इ रिक्शा चालक अपनी वाहन लगाकर जैसे ही अंदर जाते है कि सक्रिय चोर इ रिक्शा को लेकर उड़ जाते है. फिर उसके अलग अलग पार्ट्स को बेचते हैं.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन