आठ सूत्री मांगों को लेकर रसोइया संघ का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

स्वत्रंत समाज पार्टी के बैनर तले रविवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित जरती माई मंदिर परिसर में प्रखंड रसोईया संघ की एक बैठक संपन्न हुई.बैठक की अध्यक्षता रसोईया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनन साह गोड़ ने की. बैठक में रसोईया संघ के सभी सदस्यों ने भाग लिया तथा सभी रसोइया ने एक स्वर में अपने हक की लड़ाई के लिए आंदोलन को तेज करने की बात कही.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,महाराजगंज. स्वत्रंत समाज पार्टी के बैनर तले रविवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित जरती माई मंदिर परिसर में प्रखंड रसोईया संघ की एक बैठक संपन्न हुई.बैठक की अध्यक्षता रसोईया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनन साह गोड़ ने की. बैठक में रसोईया संघ के सभी सदस्यों ने भाग लिया तथा सभी रसोइया ने एक स्वर में अपने हक की लड़ाई के लिए आंदोलन को तेज करने की बात कही. रसोईयों ने कहा कि बार-बार आग्रह वतथा ज्ञापन देने के बावजूद भी सरकार हमलोगों की जायज मांगों को नजर अंदाज कर रही है. रसोईया संघ की बैठक को सम्बोधित करते हुए स्वतंत्र समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद गोड़ ने कहा कि रसोईया संघ की मांग जायज है. इसे हर हाल में सरकार को लागु करना पड़ेगा. रसोईया संघ की मांग को सरकार द्वारा बार बार नजर अंदाज किया जा रहा है. सरकार के द्वारा रसोईया की जो मेहनताना मिलना चाहिए जो नहीं दिया जा रहा है. बैठक में मनन साह गोड़, परमानंद गोड़, धर्मनाथ माली, लालबहादुर यादव, बिंदु कुंवर, गायत्री देवी, रेखा देवी, शोभा देवी,लिलावती देवी, बासमति देवी, दुलारो देवी, राजमति देवी,हेवन्ती देवी, कुमकुम देवी, गायत्री देवी, पार्वती देवी, कुसुम देवी, शांति देवी, ज्ञानती देवी, आसमा खातुन, बसंती देवी,आदि रसोईया आदि रसोइया मौजूद रही.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन