सीवान में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर डीजे बजाने पड़ा भारी, 10 डीजे जब्त, 35 लोगों पर FIR

Updated:
विज्ञापन

जब्त डीजे

Siwan DJ Seized : सीवान में ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान प्रशासन के निर्देशों को ताक पर रखकर डीजे बजाने वाले संचालकों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. हुसैनगंज और नगर थाना क्षेत्र से कुल 10 डीजे जब्त किए गए हैं. पुलिस ने डीजे संचालकों समेत 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिससे डीजे संचालकों में दहशत का माहौल है. इस कार्रवाई के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति प्रशासन की गंभीरता स्पष्ट हो गई है.

विज्ञापन

Siwan DJ Seized : सीवान में ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को निकाले गए जुलूस के दौरान प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी का मामला सामने आया. हुसैनगंज और नगर थाना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा जुलूस के दौरान डीजे बजाया जा रहा था, जबकि प्रशासन ने पहले ही इस पर रोक संबंधी निर्देश जारी किए थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसपी भारत सोनी ने पहले ही जारी किया था निर्देश

ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में जुलूस के दौरान डीजे नहीं बजाने का निर्देश दिया गया था. एसपी भारत सोनी ने भी पर्व के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजे के इस्तेमाल पर रोक का निर्देश दिया था.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

डीजे बजाए जाने की सूचना मिलने के बाद हुसैनगंज और नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे के उपकरणों को जब्त कर लिया. दोनों थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान कुल 10 डीजे जब्त किए गए.

डीजे संचालकों समेत 30-35 अज्ञात पर प्राथमिकी

पुलिस ने डीजे संचालकों समेत करीब 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के साथ लाउडस्पीकर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गयी है.

वीडियो से आरोपितों की पहचान में जुटी पुलिस

प्राथमिकी में शामिल अज्ञात लोगों की पहचान के लिए पुलिस जुलूस के दौरान बनाए गए वीडियो और अन्य माध्यमों की मदद ले रही है. पुलिस का प्रयास है कि डीजे बजाने और प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करने में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके.

पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है. अधिकारियों के अनुसार, जुलूस से पहले ही लोगों को प्रशासनिक निर्देशों की जानकारी दी गयी थी. इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की गयी.

लोगों से प्रशासन के निर्देश मानने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक जुलूस और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें. अधिकारियों ने कहा कि ऐसा कोई काम नहीं किया जाना चाहिए, जिससे शांति और विधि-व्यवस्था प्रभावित हो.

कार्रवाई के बाद डीजे संचालकों में दहशत

पुलिस की कार्रवाई के बाद जुलूस में डीजे बजाने वालों के बीच दहशत की स्थिति है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read : नेपाल की बाढ़ से सीवान में बढ़ी धुकधुकी: तटबंध टूटने की आशंका के बीच DM की आपात बैठक, 5 प्रखंडों में तैयारी तेज



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन