ePaper

जदयू जिलाध्यक्ष का चुनाव स्थगित , अंतिम फैसला सीएम करेंगे

Updated at : 01 Mar 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू जिलाध्यक्ष का चुनाव स्थगित , अंतिम फैसला सीएम करेंगे

जदयू के जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर रविवार को जिला परिषद सभाकक्ष में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गयी.नामांकन के दौरान 27 लोगों ने जिलाध्यक्ष पद के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया.इस कारण से जिलाध्यक्ष पद पर एक नाम का सर्वसहमति नहीं बनने के कारण चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दी गयी और अब नये जिलाध्यक्ष की नियुक्ति का अंतिम फैसला मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार लेंगे.

विज्ञापन

सीवान. जदयू के जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर रविवार को जिला परिषद सभाकक्ष में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गयी.नामांकन के दौरान 27 लोगों ने जिलाध्यक्ष पद के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया.इस कारण से जिलाध्यक्ष पद पर एक नाम का सर्वसहमति नहीं बनने के कारण चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दी गयी और अब नये जिलाध्यक्ष की नियुक्ति का अंतिम फैसला मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार लेंगे. चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी उमेश ठाकुर और जिला पर्यवेक्षक प्रो अरूण कुमार मौजूद थे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिये विकास कुमार सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, मुख्य प्रवक्ता निकेश चंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, नगर अध्यक्ष डॉ अमित कुमार,विजय प्रसाद वर्मा,नागेंद्र सिंह पटेल, अमोद प्रियर्दशी,राजू कुमार गौतम,मोहन राजभर,विश्वकर्मा भगत, कुंज बिहारी सिंह, संतोष कुमार, सत्येंद्र कुमार, हरेराम कुशवाहा, मुर्तुजा अली कैसर,रंजित कुमार यादव, श्रीभगवान प्रसाद, हदेश्वर सिंह, संजय कुमार राम, मदन कुमार बैठा,डा.सीबी मिश्रा,लालबाबू प्रसाद,मनोज कुमार पटेल,प्रभुनाथ प्रसाद,संतोष कुमार,अनिल कुमार राम पार्टी नेता शामिल है. कहा कि सभी उम्मीदवारों से बात की गयी लेकिन सर्वसहमति एक नाम पर नहीं बन सका.इसके बाद निर्णय लिया गया कि सभी नामांकन पत्रों की सूची मुख्यमंत्री को भेजी जायेगी.उन्हीं के निर्देंश पर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की जायेगी.अब पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की नजर सीएम के फैसले पर टिकी है.जिससे जिले को नया जिलाध्यक्ष मिलेगा. मौके पर विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल, हेमनरायण साह, भीषम प्रताप सिंह ,जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव ,पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा मौजूद रहे.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन