गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर गोरेयाकोठी में समरसता संकल्प अभियान, समानता और भाईचारे का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल विधायक, जिला अध्यक्ष और अन्य

Guru Ravidas Jayanti: गोरेयाकोठी प्रखंड में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में गुरु रविदास के समानता, भाईचारे और बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

Guru Ravidas Jayanti: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर बुधवार को गोरेयाकोठी प्रखंड के राम-जानकी मंदिर आज्ञा में समरसता संकल्प अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत श्री गुरु रविदास जी महाराज कलश वंदन अभियान को लेकर कलश का वितरण किया गया. इस दौरान लोगों ने उनके समानता, भाईचारे और बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा सीवान पूर्वी के जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार, विधायक देवेशकांत सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई. उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में आपसी भाईचारा व समानता को मजबूत करने का संकल्प लिया.

गुरु रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार ने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने विचारों और जीवन के माध्यम से सामाजिक समानता, आपसी भाईचारे और समरसता का संदेश दिया. उनका जीवन आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने की प्रेरणा देता है.

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता, सभी वर्गों के सम्मान और उनके उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है. समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना मजबूत करना समय की जरूरत है.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रमोद कुमार तिवारी, कालीचरण प्रजापति, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामानंद राम, अखिलानंद सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, दिलीप सिंह, विनय गिरी, श्यामकिशोर तिवारी, अमरनाथ शर्मा, रंजीत राम, अनिल पांडेय, प्रमोद सिंह, मनोज गुप्ता, नवल किशोर सिंह और मुन्ना कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन