सीवान: पदभार संभालने के बाद पहली बार पहुंचे DM मैरवा, नवनिर्मित प्रखंड भवन और विकास योजनाओं की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

मैरवा मे डियम ने किया संवाद कार्यक्रम

जिले के नए डीएम विजय प्रकाश मीणा ने मैरवा प्रखंड का दौरा कर नवनिर्मित प्रखंड भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति जानी और जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Development Review: जिले में पदभार संभालने के बाद पहली बार मैरवा प्रखंड पहुंचे डीएम विजय प्रकाश मीणा ने बुधवार को प्रखंड परिसर में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक बैठक की. इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित प्रखंड भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति और भवन के पूरी तरह तैयार होने की समय-सीमा की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में बीडीओ, सीओ सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए विभागवार संचालित योजनाओं की जानकारी दी. नगर निकाय सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र की समस्याओं को डीएम के समक्ष रखा. डीएम ने अधिकारियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों के साथ साझा करने और योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया.

योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता पर जोर

बैठक में सीडीपीओ को विद्यालयों के निकट स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को बीईओ से समन्वय कर संचालित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया. सैयद इकबाल ने छह महीने से पेंशन नहीं मिलने की समस्या रखी.

बड़गांव के मुखिया ने जलजमाव से कृषि योग्य भूमि के बर्बाद होने की समस्या उठायी. सेवतापुर के मुखिया अर्जुन साह ने प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति की जानकारी मांगी. अधिकारियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के लिए करीब 167 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है और संबंधित प्रस्ताव जिला स्तर पर भेजने की प्रक्रिया में है.

सौमिल उपाध्याय ने बिजली और जलजमाव की समस्या रखी, जबकि नगर पंचायत की चेयरमैन किस्मती देवी ने लो-वोल्टेज की समस्या से अवगत कराया. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

तीज और अन्य त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता

आगामी तीज पर्व एवं अन्य त्योहारों को लेकर डीएम ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और पर्व-त्योहार आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की.

डीएम ने कहा कि जुलूस या आयोजन के दौरान धारदार हथियारों का प्रदर्शन और डीजे का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक निगरानी की जाएगी.

मेडिकल कॉलेज के निर्माण की ली जानकारी

प्रखंड परिसर पहुंचने से पहले डीएम ने नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न ब्लॉकों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. प्रोजेक्ट मैनेजर ने मैप के माध्यम से अलग-अलग भवनों और निर्माणाधीन हिस्सों की स्थिति से अवगत कराया.

डीएम ने सभी ब्लॉकों की वर्तमान स्थिति, कार्य की प्रगति और आगे की कार्ययोजना की जानकारी ली. उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने पर जोर दिया.

समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

डीएम ने कहा कि यह परिचयात्मक बैठक थी, जिसमें अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से परिचय के साथ क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों की जानकारी मिली है. सामने आयी समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन