सीवान: उत्पाद विभाग ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप, स्कॉर्पियो जब्त, नाबालिग हिरासत में
बरामद शराब व जब्त वाहन | Prabhat Khabar Network
उत्पाद विभाग की टीम ने गुठनी थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. मौके से 46 कार्टन देसी शराब के साथ एक स्कॉर्पियो को जब्त किया गया है. इस मामले में एक 16 वर्षीय बालक को भी हिरासत में लिया गया है.
Liquor Smuggling: गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 46 कार्टन देसी शराब बरामद की है. मौके से शराब लदी एक स्कॉर्पियो को जब्त करते हुए एक 16 वर्षीय बालक को गिरफ्तार किया गया है.
आपके शहर में
उत्पाद विभाग की टीम को शराब की खेप ले जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम ने गुठनी के समीप वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान संदेह के आधार पर एक स्कॉर्पियो को रोककर उसकी तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान वाहन से 46 कार्टन देसी शराब बरामद हुई.
शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त
शराब बरामद होने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया. वाहन में सवार 16 वर्षीय बालक को भी गिरफ्तार किया गया. मामले में बरामद शराब और वाहन से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है.
शराब की खेप कहां से आयी, जांच जारी
उत्पाद सदर थानाध्यक्ष शैलेंद्र राय ने बताया कि बरामद शराब के संबंध में जांच की जा रही है. शराब की खेप कहां से लायी गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटायी जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए