सीवान के हसनपुरा में अकीदत व उत्साह के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, उल्लेमाओं ने दिया भाईचारे का संदेश
तकरीर पेश करते उल्लेमा
नगर पंचायत हसनपुरा सहित प्रखंड क्षेत्र में ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए. विभिन्न गांवों से निकले जुलूस का समापन आइडियल पब्लिक हाई स्कूल में हुआ, जहां उल्लेमाओं ने पैगंबर साहब की शिक्षाओं और भाईचारे का संदेश दिया.
Eid-e-Miladunnabi:नगर पंचायत हसनपुरा सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी मुस्लिम बहुल इलाकों में बुधवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती ईद-ए-मिलादुन्नबी अकीदत और उत्साह के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर अरंडा, हसनपुरा, उसरी खुर्द, शेखपुरा, खाजेपुर, निजामपुर, गायघाट, सेमरी, रजनपुरा, टोलापुर और मन्द्रपाली सहित विभिन्न गांवों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया.
आपके शहर में
जुलूस के दौरान नारे तकबीर, अल्लाह हो अकबर और नबी की आमद मरहबा-मरहबा के नारों से पूरा हसनपुरा बाजार गूंज उठा. जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जयंती को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.
चौक-चौराहों पर तैनात रहा पुलिस बल
जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. पुलिस अधिकारी लगातार जुलूस की गतिविधियों पर नजर रखते रहे.
आइडियल पब्लिक हाई स्कूल में हुई तकरीर
जुलूस नगर पंचायत हसनपुरा से होते हुए आइडियल पब्लिक हाई स्कूल के प्रांगण तक पहुंचा. यहां उल्लेमाओं ने अपनी-अपनी तकरीर पेश की. उन्होंने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला.
उल्लेमाओं ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब पूरे आलम के लिए रहमतुल्लिल आलमीन बनकर आए. उन्होंने लोगों को नेक रास्ते पर चलने और एक-दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी. साथ ही समाज में भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का संदेश दिया.
दर्जनों उल्लेमा रहे मौजूद
कार्यक्रम में उल्लेमाओं में सैयद आक़ीफ़ अहमद, मौलाना हाशिम, ज़ाहीद इक़बाल, हबीबुल रहमान, इकराम, मौलाना सैयद कलीम अहमद सहित दर्जनों उल्लेमा मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए