इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा संपन्न
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 03 May 2025 9:33 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक व इंटरमीडिएट की विशेष सह कंपार्टमेंटल (सैद्धांतिक) परीक्षा शनिवार को भी कदाचारमुक्त माहौल में दूसरे दिन भी जारी रही. परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई.
सीवान. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक व इंटरमीडिएट की विशेष सह कंपार्टमेंटल (सैद्धांतिक) परीक्षा शनिवार को भी कदाचारमुक्त माहौल में दूसरे दिन भी जारी रही. परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई. इंटर की कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा दो केंद्रों पर जबकि मैट्रिक की कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा छह केंद्रों पर ली गई. दोनों पालियों की परीक्षा कदाचारमुक्त हुई. इस दौरान एक भी परीक्षार्थियों का निष्कासन नहीं हुआ. वहीं परीक्षा के दौरान वरीय अधिकारियों की टीम परीक्षा केंद्र का चक्कर काटती रही. जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मैट्रिक की कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा में पहली पाली में कुल 408 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. इसमें 348 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 60 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में कुल आवंटित 539 में से 478 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 61 अनुपस्थित रहे. वहीं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा में पहली पाली में कुल आवंटित 617 में से 589 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, वहीं 28 अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा में कुल आवंटित चार में से तीन परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि एक ने परीक्षा छोड़ दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










