दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल

Updated:
विज्ञापन
दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपियां गांव के समीप सड़क दुर्घटना में शनिवार की दोपहर में थाना क्षेत्र के रसूलपुर बिंदवाल निवासी 65 वर्षीय पारस प्रसाद की मौत हो गयी. पत्नी प्रभावती देवी (60)गंभीर रूप से घायल हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपियां गांव के समीप सड़क दुर्घटना में शनिवार की दोपहर में थाना क्षेत्र के रसूलपुर बिंदवाल निवासी 65 वर्षीय पारस प्रसाद की मौत हो गयी. पत्नी प्रभावती देवी (60)गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के संबंध में प्रभावती देवी ने बताया कि मैं अपने पति के साथ इ रिक्शा से छपियां स्थित बैंक में वृद्धापेंशन के लिए जा रही थी. हम लोग जैसे ही छपियां पहुंचे और इ-रिक्शा से उतरे तब तक अज्ञात वाहन ने हम दोनों को ठोकर मार दिया. जिसमें हम दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान मेरे पति की मौत हो गयी. इधर मौत की सूचना किसी ने परिजनों को दी और परिजन सदर अस्पताल पहुंच दहाड़ मार कर रोने लगे. इसके बाद स्थानीय पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया . बैंक बंद होने की नहीं थी जानकारी परिजनों ने बताया कि शनिवार को बैंक बंद था. पारस और उनकी पत्नी को यह जानकारी नहीं थी कि आज बैंक बंद है. यदि बैंक बंद होने की जानकारी होती तो वे लोग वृद्धापेंशन के लिए बैंक नहीं जाते जहां यह दुखद घटना नहीं होती. टोकरी बनाते ते पारस पारस प्रसाद बांस का टोकरी बनाने का काम करते थे. जहां टोकरी बनाने के बाद वे बाजार में इसकी बिक्री करते थे और उससे मिले पैसा से परिवार का पालन पोषण करते थे. इधर उनकी मौत के बाद परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है. में थानाध्यक्ष अजित कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मौत हुई है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन