सीवान: घर में काम करने वाली युवती पर गहने व कपड़े चोरी करने का आरोप

सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुरहियां गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. घर में काम करने वाली युवती पर सोने-चांदी के गहने और कीमती कपड़े चोरी करने का आरोप लगा है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.
Siwan News: बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुरहियां गांव निवासी मो. जलालुद्दीन के घर से गहने और कपड़े चोरी होने का मामला सामने आया है. इस मामले में उनके पुत्र सईद अहमद ने थाना में आवेदन देकर घर में काम करने वाली युवती पर चोरी का आरोप लगाया है.
आवेदन के अनुसार, गांव की ही अपसा खातून उर्फ खुशी उनके घर में काम करती थी. आरोप है कि 18 जुलाई की शाम उसने अलमारी खोलकर उसमें थैले में रखे एक जोड़ा सोने का टॉप्स, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ा चांदी की पायल तथा दो जोड़ी कपड़े (सूट) चोरी कर लिए और फरार हो गई.
थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










