सीवान के गुठनी में सड़क हादसा, 50 वर्षीय महंथ प्रजापति गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर
घायल अधेड़ का इलाज करते डॉक्टर
चिंताखाल गांव के पास सड़क हादसे में 50 वर्षीय महंत प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
Siwan News: गुठनी प्रखंड के चिताखाल गांव के समीप बुधवार की दोपहर सड़क हादसे में मझवलिया गांव निवासी 50 वर्षीय महंथ प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
सीएचसी में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल के परिजन और ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गये. हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है.
दुर्घटना में शामिल वाहन की जानकारी नहीं
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा किस वाहन से हुआ और दुर्घटना के पीछे क्या कारण रहा. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है. जांच के बाद हादसे के कारणों और इसमें शामिल वाहन के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











