सीवान: रघुनाथपुर में लिंटल और दरौली में प्लिंथ स्तर तक पहुंचा पीवीसीएस निर्माण, सरकारी जमीन का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में निर्देश देते संयुक्त निबंधक व अन्य

सीवान जिले में पीवीसीएस को मजबूत करने और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में रघुनाथपुर और दरौली पीवीसीएस में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हुई और प्याज भंडारण व तरकारी आउटलेट के लिए सरकारी जमीन की तलाश करने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Cooperative Bank:जिले में कार्यरत सभी पीवीसीएस को मजबूत करने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर बुधवार को जिला केंद्रीय सहकारी बैंक सीवान के सभा कक्ष में समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संयुक्त निबंधक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, सारण सब्जी संघ मसरूक आलम ने की. बैठक में जिले के सभी पीवीसीएस के अध्यक्ष, पदाधिकारी और नोडल पदाधिकारी शामिल हुए.

बैठक की शुरुआत 'हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2026' के तहत राष्ट्रगान से हुई. इस दौरान पीवीसीएस की आधारभूत संरचना, व्यवसाय वृद्धि, एम-पैक्स, ऑडिट की अद्यतन स्थिति और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक से संबद्धता सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गयी.

रघुनाथपुर में लिंटल स्तर तक पहुंचा भवन निर्माण

समीक्षा के दौरान जिले के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि रघुनाथपुर पीवीसीएस में आधारभूत संरचना निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है और भवन निर्माण का कार्य लिंटल स्तर तक पहुंच चुका है. रिटेल आउटलेट का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है.

वहीं, दरौली पीवीसीएस में रिटेल आउटलेट का निर्माण कार्य प्लिंथ स्तर तक पूरा कर लिया गया है. इस पर संयुक्त निबंधक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सारण सब्जी संघ मसरूक आलम ने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.

प्याज भंडारण और तरकारी आउटलेट के लिए जमीन तलाशने का निर्देश

मसरूक आलम ने कहा कि पीवीसीएस के माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत संरचना का विकास जरूरी है. इसके लिए जिले के पीवीसीएस नोडल पदाधिकारी और सभी पीवीसीएस अध्यक्ष अपने-अपने प्रखंड के अंचल पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित करें और आधारभूत संरचना, प्याज भंडारण तथा तरकारी आउटलेट के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करें.

उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के विकसित होने से किसानों को अपनी उपज के भंडारण और विपणन में सहूलियत मिलेगी. साथ ही, पीवीसीएस की गतिविधियों और व्यवसाय में भी वृद्धि होगी.

व्यवसाय वृद्धि और ऑडिट की स्थिति की हुई समीक्षा

बैठक में पीवीसीएसवार व्यवसाय वृद्धि की स्थिति, एम-पैक्स, ऑडिट कार्य और डीसीसीबी से संबद्धता की भी समीक्षा की गयी. संबंधित पदाधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया.

इस दौरान सहकारिता विभाग, बिहार की ओर से वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 अगस्त तक आयोजित 'हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2026' के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया.

बैठक में सारण सब्जी संघ की अध्यक्षा शोभा सिंह, गोरेयाकोठी पीवीसीएस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, गुठनी पीवीसीएस अध्यक्ष कृष्णमोहन नाथ तिवारी, नौतन पीवीसीएस अध्यक्ष सहित जिले के विभिन्न पीवीसीएस के अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों के काफिले संग थावे पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के चरणों में टेका माथा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश


विज्ञापन
Vivek Kumar

लेखक के बारे में

By Vivek Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन